{"_id":"5b6c8c5d4f1c1b9d3e8b60b1","slug":"91533840477-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन शिवरात्रि पर रामनगरी में उमड़ा कांवडिय़ों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन शिवरात्रि पर रामनगरी में उमड़ा कांवडिय़ों का सैलाब
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन शिवरात्रि पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब
अयोध्या। सावन मास के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी पर्व पर बृहस्पतिवार को रामनगरी में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के जिलों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई।
मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद सरयू जल लेकर कांवड़ियों का समूह अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुआ। दोपहर बाद कांवड़ियों की भीड़ छटी तो प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। सुरक्षा को लेकर हाई-वे बंद रहा तो अयोध्या में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
रामनगरी में सावन की त्रयोदशी यानि शिवरात्रि पर आसपास के जिलों से आए कांवड़ियों का सैलाब सुबह से घाट से लेकर मठ-मदिरों और सड़कों पर उमड़ पड़ा। रामनगरी आस्था के सैलाब से सराबोर रही।
विज्ञापन
बुधवार शाम से ही आसपास के जिलों से अयोध्या पहुंचे कांवड़ियों से रामनगरी केसरिया रंग में रंगी नजर आई। जय श्रीराम के नारे के साथ-साथ, हर-हर महादेव, बोलबम का जयकारे गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्ग पर गूंजता रहे।
इस दौरान उमड़े लाखों कांवड़ियों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई एवं पूजन-अर्चन किया। सरयू जल लेकर श्रद्धालुओं का काफिला नागेश्वरनाथ की ओर उन्मुख हुआ तो समस्त व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए।
अंबेडकरनगर, गोंडा, टांडा, बस्ती आदि जिलों से आए कांवड़ियों के लिए बनाई गई वाहन पार्किंग बाइकों से भर गई। इसके बाद मेला क्षेत्र में इधर-उधर मोटरसाइकिल खड़ी कर दिए जाने के कारण रामनगरी पूरी तरह जाम हो गई।
दंतधावनकुंड तिराहे से लेकर नयाघाट तक मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर मोटरसाइकिलों की लगी कतार के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि श्रीराम अस्पताल से लेकर नयाघाट तक प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।
श्रद्धालुओं ने नागेश्वरनाथ में दर्शन-पूजन के बाद सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, रामलला, कनकभवन सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
एडीएमसिटी विंध्यवासिनी राय, एसपीसिटी अनिल सिंह, आरएम अयोध्या राजीव त्रिपाठी, सीओ अयोध्या राजकुमार साव, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस बल मेलाक्षेत्र में भ्रमणशील रहा।
वहीं 6 अगस्त से बंद रहा हाई-वे बृहस्पतिवार की मध्य रात से फिर चालू हो गया। हालांकि ट्रकों की कतार को देखते हुए यातायात ठीक बहान करने में कई घंटे लगे। अयोध्या-बस्ती हाई-वे पर स्थित ओवरब्रिज से नयाघाट तक के करीब डेढ़ किमी. के रास्ते पर बीच में बैरीकेडिंग की गई।
इसके अलावा मेला क्षेत्र में कावड़ियों के वाहन को छोड़कर अन्य किसी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान 6 अगस्त से अयोध्या से बस्ती-लखनऊ, अंबेडकरनगर व बाराबंकी हाई-वे पूरी तरह से बंद रहा।
एसपीसिटी अनिल सिंह ने बताया कि कावड़ियों के अयोध्या से रवाना होने के उपरांत बृहस्पतिवार देर रात्रि से हाई-वे पर संचालन सुचारु हो गया है।