{"_id":"5b3682a04f1c1b13358b96fb","slug":"91530299040-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पूर्व हो जाए नालों की सफाई : गिरीश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पूर्व हो जाए नालों की सफाई : गिरीश चंद्र
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से पूर्व हो जाए नालों की सफाई : गिरीश चंद्र
फैजाबाद। स्वच्छता के सभी मानकों को पूरा करना व नगर निगम को स्वच्छ व सुंदर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। बरसात से पूर्व नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई हो जाना चाहिए। जिससे नगर में जलभराव की समस्या से जनता को नहीं जूझना पड़े। इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर क्रियान्वित किया जाएं। यह बातें नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कही।
वे दीपोत्सव के पूर्व नगर निगम अयोध्या के आधार भूत ढांचे में आवश्यक परिवर्तन करने तथा वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लेने शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास का खाका तैयार किया। वहीं, विलंब से पहुंचने पर परियोजना अधिकारी डूडा को फटकार भी लगाई।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नालों व नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अभियान चलाकर नाले व निगम की जमीन पर कब्जा धारकों को तत्काल हटाया जाय। हर वार्ड में एक बोर्ड लगाया जाय जिसमें वहां तैनात सफाई नायक व कर्मचारियों का नाम व मोबाइल नंबर अंकित हो। अगर कहीं सफाई कर्मी ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हो अथवा गंदगी का अंबार लगा हो तो उसकी मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर नगर निगम में शिकायत करें। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर नगर आयुक्त आरएस गुप्ता, अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, दिवाकर सिंह, बृजेंद्र जायसवाल, रोहित पांडेय मौजूद रहे।