फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर जना बच्चा

गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर जना बच्चा

Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर जना बच्चा
गर्भवती ने अस्पताल के गेट पर जना बच्चा
विज्ञापन

सीकापुर (फैजाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर के अंदर गेट के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रसूता ने बच्ची को जन्म दे दिया। बीकापुर कस्बे के निवासी अफसाना पत्नी बदलू को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन प्रसव के लिए ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले आए लेकिन अस्पताल की सीढ़ी पर पहुंचते ही हालत खराब हो गई कुछ देर बाद प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके कुछ देर बाद अस्पताल के स्टाफ नर्स और एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसूता और बच्चे को ले जा कर के अस्पताल में भर्ती किया। प्रसूता के पति बदलू ने बताया कि उसका यह तीसरा बच्चा है। एक पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। बताया कि बच्चा जनने के बाद मौके पर आए स्वास्थ्यकर्मी ने स्टाफ नर्स और एएनएम को फोन किया उसके बाद प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया। स्टाफ नर्स अमिता वर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed