फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   37 परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी, 7 नकलची पकड़े

37 परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी, 7 नकलची पकड़े

Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
37 परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी, 7 नकलची पकड़े
37 परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी, सात नकलची पकड़े
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन सचल दलों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। आठ सचल दलों ने 37 महाविद्यालयों में पहुंच परीक्षा की हकीकत जानी। इस दौरान सात नकलची रंगे हाथ नकल करते पाए गए हैं। सभी नकलचियों पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने भी अमेठी व सुल्तानपुर के तीन महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। दूसरे दिन 4 हजार 876 विद्यार्थियों ने विवि की परीक्षा छोड़ दी है।

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार कोबीए भाग तीन के मनोविज्ञान द्वितीय, भाग एक व तीन में मध्यकालीन इतिहास का द्वितीय प्रश्न पत्र था। बीएससी के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष में बॉटनी का प्रथम प्रश्न की परीक्षा हुई है। इसके अलावा बीकॉम की परीक्षा की शुरुआत शुक्रवार से हुई है। सुबह से विश्वविद्यालय की ओर से गठित सचल दल अपने-अपने निर्धारित जनपद की ओर रवाना हुआ। सचल दलों ने फैजाबाद, गोंडा, सुल्तानपुर, बहराइच व बाराबंकी के महाविद्यालयों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाबू वासुदेव महाविद्यालय रुपेहडिहा में एक नकलची, बीरभद्र सिंह महाविद्यालय पयागपुर में दो, सरदार पटेल महाविद्यालय लारपुर अंबेडकरनगर में एक, जगदम्बा शरण महाविद्यालय गाेंडा में दो व श्री रामसुख महाविद्यालय गाेंडा में एक नकलची पकड़ा गया है। इसके साथ ही कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने भी सुल्तानपुर व अमेठी के तीन महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। तीनों केंद्रों पर परीक्षाएं सामान्य स्थिति में ऑडियो युक्त सीसीटीवी की निगरानी में पाई गईं। साथ ही चीफ प्राक्टर आरएन राय ने भी पांच महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सभी महाविद्यालयों में परीक्षाएं सामान्य स्थिति में पाई गईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एनएल पाल ने बताया कि 128 कॉलेजों की सीसीटीवी संचालन को ऑनलाइन विवि से चेक भी किया गया है। दूसरे दिन 4 हजार 876 विद्यार्थियों ने विवि की परीक्षा नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed