फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विजेता के घर रहा जश्न , बधाई देने वालों का तांता

विजेता के घर रहा जश्न , बधाई देने वालों का तांता

Sat, 02 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
विजेता के घर रहा जश्न , बधाई देने वालों का तांता
फैजाबाद। निकाय चुनाव की मतगणना के बाद पहले दिन शनिवार को पांचों निकायों पर जीते मेयर व अध्यक्ष आदि ने दिन की शुरुआत लोगों की बधाई स्वीकार कर की।
विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम के मेयर समेत रुदौली नगर पालिका, बीकापुर, गोसाईगंज व भदरसा के चेयरमैन ने अपने धर्म के अनुसार धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

नगर निगम अयोध्या
ऋषिकेश ने छोटी देवकाली में किया पूजन
नवगठित नगर निगम अयोध्या के प्रथम मेयर भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने शनिवार को दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से की। इसके बाद घर पर बधाई देने पहुंचे शुभचिंतकों व समर्थकों से मुलाकात की।

रामनगरी के साधु संतों के भी यहां पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इस बीच वे वासुदेवघाट व फैजाबाद के गुप्तारघाट पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


मेयर को बधाई देने वालों का उनके आवास पर दिन भर तांता लगा रहा। शनिवार सुबह उठते ही ऋषिकेश ने छोटी देवकाली मंदिर पहुंच माता के चरणों में श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगरी के संत राजकुमार दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास, महंत शशिकांत दास, पंडित कौशल्यानंद वर्धन आदि संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया।

भाजपा नेता परमानंद मिश्र के आवास पर उनकी जीत के लिए चल रहे अनुष्ठान का भी शनिवार को समापन हो गया। मेयर शनिवार को अनुष्ठान के समापन में शामिल हुए।

शनिवार देर रात तक उनके घर पर जश्न का माहौल रहा। मेयर ने जनता से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की प्रतिबद्धता जताई।

नगर पंचायत बीकापुर
जुग्गी लाल ने घर आए समर्थकों का जताया आभार
नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत के बाद सपा के जुग्गी लाल यादव ने शनिवार सुबह कार्यकर्ताओं व समर्थकों को जीत की मिठाई खिलाई।

करीब नौ बजे पत्नी पूर्व चेयरमैन शकुंतला यादव के साथ पड़ोस में स्थित ब्रहम बाबा देवस्थान पर पूजा अर्चना की। दस बजे बीकापुर बाजार में पहुंच जश्न ए मिलाद उल नबी के जुलूस में शामिल हुए और लोगों से मिलकर आभार व्यक्त किया।

उनके घर के बाहर रहने पर पत्नी व परिवारीजन घर पर कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मिलते रहे।

नगर पंचायत गोसाईगंज
रमेश ने कटरा हनुमानगढ़ी में चढ़ाए फूल
गोसाईगंज नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपा के रमेश चंद्र पप्पू ने सुबह पुश्तैनी धर्मशाला में मां दुर्गा की पूजा की। उसके बाद नगर के उत्तरी छोर पर स्थित तमसा नदी के किनारे महादेवा घाट पर स्थित मंदिरों में भगवान व काली चौराहा स्थित काली मां के दर्शन किए।

कटरा हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली को फूल माला चढ़ाने के बाद वे बारावफात जुलूस की अगवानी की। बाकी समय समर्थकों से बधाई संदेश व मिलने-जुलने में बिताया।

नगर पालिका रुदौली
सभासद के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे
नगर पालिका रुदौली के नव निर्वाचित अध्यक्ष सपा के जब्बार अली ने दिन की शुरुआत कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिलकर की। उन्होंने जीत की बधाई स्वीकार की।

सुबह 10:30 बजे घर से निकल कर दरगाह में जियारत की। इसके बाद पुरे जामी के सभासद बुधराम के पिता की अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल हुए।

करीब दो बजे शहर के नबाब बाजार पहुंचे और जुलूस ए मोहम्मदी के पंडाल में पहुंचकर लोगों से मिले। पूर्व विधायक अब्बास अली रुश्दी के साथ देर शाम तक रबी उल अव्वल के नवाब बाजार पर कैंप में लोगों से मिलते रहे। देर शाम तक अंजुमन मोहम्मदी जुलूस में शामिल होकर हौसला अफजाई की।

नगर पंचायत भदरसा
रेहाना बेगम ने समर्थकों का कराया मुंह मीठा
भदरसा के इतिहास में पहली बार महिला चेयरमैन बनीं सपा की रेहाना बेगम के घर पर जहां जश्न का माहौल रहा। उन्होंने सुबह घर पर मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं से बधाई स्वीकार की व मुंह मीठा कराया।

उनके बेटे सपा नेता मोहम्मद राशिद जीत का जश्न मनाने के लिए नगर पंचायत भदरसा के प्रमुख वार्ड सभासद अश्वनी कुमार तिवारी के घर पहुंचकर जीत की बधाई दी।

इसके बाद बारावफात जुलूस में शामिल होकर कटरा मोहल्ला पहुंचे। वहां से इस्लामिया स्कूल गए, जहां एक नुक्कड़ बैठक को भी संबोधित किया। शाम को वार्ड से जीते सपा के सभासदों के साथ एक बैठक कर भदरसा को चमकाने की रणनीति में मशगूल दिखे।

सपा के रामभवन चौथी व भाजपा की अशोका ने पांचवीं बार दर्ज की जीत
नगर निकाय चुनाव में कई पार्षद व सभासद प्रत्याशियों ने लगातार जीत दर्ज कराकर रिकार्ड बनाया है। नगर निगम अयोध्या के अवधपुरी कालोनी वार्ड से भाजपा की अशोका द्विवेदी ने लगातार पांचवीं बार, बहादुरगंज वार्ड से समाजवादी पार्टी के रामभवन यादव लगातार चौथी बार, हनुमानकुंड वार्ड निर्दल प्रत्याशी अर्चना श्रीवास्तव पत्नी अभय ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।

जयप्रकाश नारायण वार्ड से भाजपा के अनिल सिंह लगातार तीसरी बार विजयी हुए। भदरसा नगर पंचायत के मुराईटोला पूर्वी वार्ड से सपा के मुन्नन लगातार चौथी बार सभासद निर्वाचित हुए।

रुदौली के नगर पालिका चुनाव में ख्वाजाहाल से कांग्रेस के इरफान खान पांचवीं बार, वार्ड मखदुमजादा से आजीम खान चौथी बार, वार्ड सोफियाना दक्षिणी से अमीर अब्बास ने तीसरी बार जीत दर्ज की है।

सबसे अधिक मतों से जीते अनिल
फैजाबाद। निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा मत पाने वाले और सबसे बड़ी जीत हासिल करने का सेहरा अयोध्या नगर निगम के जय प्रकाश नारायन वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह के सिर सजा।

उन्हें 1314 मत मिले और उन्होंने सपा के अखिलेश को 733 मतों से पराजित किया। दूसरा नंबर मोतीबाग के सपा प्रत्याशी विशाल पाल का रहा। उन्हें 938 मत मिले और उन्होंने 225 मत पाने वाले भाजपा प्रत्याशी रामजी सोनी को हराया।

रुदौली में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले ख्वाजाहाल के कांग्रेस के इरफान खान रहे। उन्होंने 563 मत पाकर भाजपा के मो. उबेद अहमद को हराया।

वार्ड पुरेखान से सपा के मो. इस्माइल ने 482 मत लेकर निर्दल अंसार अहमद को हराया। नगर पंचायत बीकापुर में सभासद पद पर सबसे अधिक मतों से वार्ड संख्या 6 नासिरपुर मुसी से कृष्णा देवी विजयी हुई।

तीन प्रत्याशी महज एक वोट से जीते
पार्षद का सबसे रोचक मुकाबला अयोध्या के वृहस्पतिकुंड वार्ड में देखने को मिला, यहां निर्दलीय प्रत्याशी हरीराम उर्फ खजांची ने मात्र एक मत से जीत हासिल की।

नगर पंचायत गोसाईगंज वार्ड नंबर 8 कटरा दक्षिणी शशि कुमार ने एक मत से जीत हासिल की। रुदौली के पुरे जामी वार्ड से भाजपा के बुधराम ने 204 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी रिजवान अली 203 को एक मत से हराया।


दूसरी सबसे कम हार का अंतर अयोध्या के सरदार भगत सिंह वार्ड में दिखा, जहां निर्दल प्रत्याशी संतोष सिंह ने कांग्रेस के मोइनुद्दीन कुरैशी को मात्र चार मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed