फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जीवन में पूर्णता के लिए गुरुकृपा जरूरी : मंदाकिनी रामकिंकर

जीवन में पूर्णता के लिए गुरुकृपा जरूरी : मंदाकिनी रामकिंकर

Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जीवन में पूर्णता के लिए गुरुकृपा जरूरी : मंदाकिनी रामकिंकर
रामकिंकर सम्मान समारोह से अलंकृत हुई तीन विभूतियां
विज्ञापन


अयोध्या। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रामायणम् ट्रस्ट में रामकिंकर सम्मान समारोह हुआ। समारोह को बतौर अध्यक्ष मंदाकिनी रामकिंकर ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में पूर्णता की प्राप्ति के लिए गुरु कृपा अत्यन्त महत्वपूर्ण है। पूर्ण समर्थ सदगुरुमिल जाये तो जीवन धन्य हो जाता है। कृपा का स्रोत गुरुदेव ही हैं।

मंदाकिनी जी ने कहा कि व्यक्ति को गर्व नहीं करना चाहिए, अभिमान जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग, कर्म मार्ग पर चलने वाले साधकों को रामचरित मानस से प्रेरणा मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति का परिचय केवल स्थूल शरीर नही हैं सबके पास अन्त:करण है।
विज्ञापन


यही स्थूल शरीर को संचालित करता है। अन्त:करण विकारों से भरा है, मलिन है तो जीवन में पूर्णत: का बोध नहीं होगा। जो साधक गुरु के अनुशासन को स्वीकारता है, जो अज्ञान दूर करना चाहता है, जो पूर्णता चाहता है, जो गुरुमय होना चाहता है वही आदर्श शिष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह पूर्व कुलपति डा. दिनेश चन्द्र चमोला ने कहा कि मनुष्य मोह रूपी बंधन को त्यागकर सर्वव्यापी हो सकता है। महापुरुष सदा सर्वदा विद्यमान रहते हैं, महापुरुष परंपरा के रूप में आते हैं। इस अवसर पर श्रीरामकिंकर साहित्य का लोकार्पण किया गया।

समारोह में पूर्व कुलपति डॉ. दिनेशचन्द्र चमोला, डॉ. आरएस दूबे व वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा को रामकिंकर सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार शीतला सिंह, दीपकृष्ण वर्मा, रमेश श्रीवास्तव, मनीष कोरी, विकास मेहरोत्रा मौजूद रहे।


मंदाकिनी ने बताया कि 9 जुलाई को आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रात:काल सद्गुरुदेव भगवान का महाभिषेक, पूजन एवं आरती, तथा यज्ञ अनुष्ठान, अपराह्न पादुका पूजन तथा दरिद्रनारायण को वस्त्र एवं भोजन वितरण किया जायेगा। शाम को 7 से 9 बजे तक श्री युगल सरकार एवं गुरुदेव का झूलनोत्सव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed