फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   9 peacocks found dead in Kumarganj

कुमारगंज में मृत मिले 9 मोर

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
9 peacocks found dead in Kumarganj
मिल्कीपुर (अयोध्या)। वन रेंज कुमारगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर भग्गू गांव स्थित बाग में नौ राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर भी बीट प्रभारी वनरक्षक सुनील दुबे वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर देर से पहुंचे। तब तक जंगली जानवरों ने पांच मृत मोरों को अपना निशाना बना लिया था। मोरों के शव को कुमारगंज वन चेतना केंद्र परिसर में राजकीय सम्मान के साथ दफना दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत भग्गू जलालपुर गांव निवासी राजनाथ मिश्रा एवं दिनेश कनौजिया के बाग में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शनिवार सुबह नौ मृत मोरों को देखा। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामवासी आलोक सिंह टिंकू सहित अन्य ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी नौ मोरों की मौत की जानकारी कुमारगंज वन रेंज के जिम्मेदार अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद भी बीट प्रभारी हैरिंग्टनगंज उत्तरी सुनील द्विवेदी मौके पर नहीं पहुंचे, तब तक जंगली जानवरों ने पांच मोरों को अपना निवाला बना लिया था। बीट प्रभारी फॉरेस्ट गार्ड सुनील दुबे ने मौके से मिले चार मोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मोरों के शव को कुमारगंज वन रेंज कार्यालय के बगल स्थित वन चेतना केंद्र परिसर में राजकीय सम्मान के साथ दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed