फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वल्र्ड रिकार्ड के लिए 40 मिनट तक दीए जलने अनिवार्य

वल्र्ड रिकार्ड के लिए 40 मिनट तक दीए जलने अनिवार्य

Fri, 02 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
वल्र्ड रिकार्ड के लिए 40 मिनट तक दीए जलने अनिवार्य
विश्व रिकॉर्ड के लिए 40 मिनट तक दीए जलने जरूरी
विज्ञापन

अयोध्या। इस वर्ष दीपोत्सव में तीन लाख दिए जलाए जाएंगे। इसको गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज कराने की पूरी तैयारी है। रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक की टीम भी मौजूद रहेगी। पूरे आयोजन में तीन लाख दीपक जलेंगे।

इसमें 11655 लीटर तेल सहित चार लाख बाती का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब पांच हजार वालंटियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की शुरूआत करेंगे। विश्व रिकॉर्ड के लिए 40 मिनट तक दीपक जलने जरूरी हैं। इसकी भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 नवंबर को आयोजित दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए इस बार खास तैयारी की जा रही है। 16 फीट का एक दीपक राम की पैड़ी पर प्रतीक के दौर पर आकर्षण का केंद्र होगा।

इसके अतिरिक्त पांच फीट ऊंचे दीपक को जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कोरिया की प्रथम लेडी दीपोत्सव का श्रीगणेश करेंगी। यह पांच स्टेप का दीपक होगा। जिसमें 101 दीप जलाने की योजना है।

खास प्रकार के दीपक को मुख्य अतिथि द्वारा रिमोट से लैंप किया जाएगा। जिसके बाद सभी दिए जलने शुरू हो जाएंगे। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी।

दिए जलाने के लिए कुल 777 टीन तेल की व्यवस्था की जा रही है। इसी से सरयू तट व राम की पैड़ी के कुल 12 घाटों को जगमग किया जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों के राम की पैड़ी परिसर से जाने के बाद ही आम श्रद्धालु दीपोत्सव स्थल तक पहुंच पाएंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इस दौरान आम श्रद्धालुओं को दूर रखने की योजना बनाई है। दीपोत्सव प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि दीपकों को जलाने के लिए कुल पांच हजार वालंटियर व 26 संयोजकों की तैनाती की जा रही है।

मुख्यमंत्री व मुख्य अतिथि द्वारा दीपोत्सव की शुरूआत करने के बाद करीब 40 मिनट तक दिए जलाने होंगे। इस दौरान कोई भी दीपक बुझने न पाए इसका प्रयास किया जा रहा है, ताकि गिनीज बुक का रिकॉर्ड दर्ज हो सके।

इस वर्ष सरयू की आरती खास होगी। अयोध्या में यह पहला अवसर होगा जब सरयू आरती में विदेशी मेहमान मौजूद होंगे। इस आयोजन को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।


आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास बताते हैं कि 6 नवंबर को होने वाली आरती इतिहास के पन्नों में समाहित होगी। सात पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य 5101 बत्ती की महाआरती कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत-धर्माचार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed