फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेगें परमहंस दास

राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेगें परमहंस दास

Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर के लिए आमरण अनशन करेगें परमहंस दास
राममंदिर के लिए पहली से आमरण अनशन करेंगे परमहंस दास
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण को लेकर रामनगरी के साधु-संत अब इंतजार के मूड में नहीं हैं। सरकार पर दबाव बनाने के क्रम में तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास ने राममंदिर निर्माण के लिए एक अक्तूबर से आमरण अनशन करने का एलान कर दिया है।

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर जिला प्रशासन को भेज दी है। बताया कि एक अक्तूबर की सुबह से वह अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मंदिर में प्रतिदिन शिलापूजन के भी कार्यक्रम का शुभारंभ एक अक्तूबर से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिलापूजन भी मंदिर निर्माण होने तक अनवरत जारी रहेगा। कहा कि शिलापूजन में प्रतिदिन साधु-संतों के अलावा रामभक्त भी मौजूद रहेंगे। महंत परमहंस दास कहते हैं कि हमारी लड़ाई मुस्लिमों से नहीं है।

हमें तो बस राममंदिर चाहिएञ रामजन्म भूमि दुनिया में कहीं और नहीं हो सकती। इसलिए मुस्लिम भाई राममंदिर निर्माण में सहयोग करें। इसका संदेश दुनिया भर में जाएगा। कहा कि मोदी सरकार जब अन्य कानून ला सकती हैं तो राममंदिर के लिए कानून क्यों नहीं लाती।


मोदी का कार्यकाल पूरा होने को हैं, लेकिन हमारी आकांक्षाएं अभी अधूरी हैं, इसलिए अब हम राममंदिर के लिए स्वयं ही पौरुष करेंगे, इसके लिए जान ही क्यों न देना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed