{"_id":"5b97f903867a557eb3414267","slug":"81536686339-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में कीर्तिमान स्थापित कर रहा विवि - कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में कीर्तिमान स्थापित कर रहा विवि - कुलपति
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल में कीर्तिमान स्थापित कर रहा विश्वविद्यालय : कुलपति
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में क्रीड़ा विभाग, आवासीय परिसर की ओर से स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि खेल के द्वारा परिस्थितियों से संघर्ष करने की क्षमता में वृद्धि होती है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेल प्रतियोगिता से लेकर एशियन गेम्स तक देश, प्रदेश तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। आवासीय परिसर के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मुकेश वर्मा ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया।
विज्ञापन
जिसमें खो-खो में चार, बैडमिंटन में छह व टेबल-टेनिस में छह (महिला/पुरुष) टीमों ने प्रतिभाग किया। खो-खो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बी टीम ने कप्तान सुरेश यादव के नेतृत्व में ए टीम को 10-09 के स्कोर से पराजित किया।
महिला वर्ग में ए टीम ने कप्तान भूमि केसरवानी के नेतृत्व में टीम बी को 06-02 से पराजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विभाग की छात्राओं द्वारा कुलगीत प्रस्तुत किया। डॉ. मुकेश वर्मा द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षक डॉ. अर्जुन सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर खेल निर्णायक के रूप में उपक्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, अतुल वर्मा, अरविंद यादव, ओम शिव तिवारी, जगेश्वर सैनी आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।