{"_id":"5b3682994f1c1b64068b8e76","slug":"81530299033-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांफ रही डीजीपी की नई इंस्पेक्टर व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांफ रही डीजीपी की नई इंस्पेक्टर व्यवस्था
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली में तीन इंस्पेक्टरों ने नहीं संभाला पदभार
फैजाबाद। पुलिस मुखिया के आदेश पर जिले की नगर कोतवाली में तीन निरीक्षकों की नियुक्ति तो कर दी गई लेकिन आदेश के 12 दिन बाद भी इन निरीक्षकों ने पदभार नहीं संभाला है। शुरू में इनके पुलिस परीक्षा में ड्यूटी देने और अब प्रशिक्षण की बात कही जा रही है। जून माह की शुरूआत में प्रदेश पुलिस के मुखिया ने एक कोतवाली में मुख्य प्रभारी निरीक्षकों के साथ तीन अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती का आदेश जारी किया था। शुरूआत में इसे ट्रायल के रूप में आजमाने के बात थी। परिणाम अच्छे आने पर इसे शत प्रतिशत लागू किया जाता। आदेश के अनुपालन में एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने 17 जून को फैजाबाद नगर कोतवाली में तीन अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की थी। इनमें से निरीक्षक रमेश भारती को प्रशासन, विश्वनाथ यादव को अपराध व आलोक वर्मा को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन शुक्रवार तक इन तीनों निरीक्षकों ने कोतवाली में अपनी आमद दर्ज नहीं कराई है। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि हाल ही में उप निरीक्षक से प्रमोट हुए निरीक्षकों की क्रमवार ट्रेनिंग दी जा रही है, इसी क्रम में उक्त तीनों निरीक्षक उन्नाव में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उनके 02 जुलाई को आने की संभावना है, उसके बाद वो कोतवाली में अपनी आमद करा लेंगे।