फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   11 केंद्रों पर आज होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

11 केंद्रों पर आज होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
11 केंद्रों पर आज होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
11 केंद्रों पर आज होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में संपन्न होगी। सात हजार परीक्षार्थी 11 केंद्रों पर परीक्षाएं देेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फैजाबाद में नौ व पश्चिम जनपदों के परीक्षार्थियों के लिए लखनऊ व बाराबंकी में एक-एक केंद्र बनाया गया है। 22 पर्यवेक्षकों की निगरानी में प्रवेश परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।

परीक्षा समन्यवक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने 30 निर्धारित विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन मांगे थे। इसमें 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परंतु सात हजार अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश परीक्षा की फीस जमा की है। इन सात हजार अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने 11 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अवध विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में अकादमिक, आईआईटी व एमबीए विभाग में तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा साकेत महाविद्यालय अयोध्या, बीएनएस डिग्री कॉलेज जनौरा, केटी पब्लिक स्कूल, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज रायबरेली रोड नाका व गुरुनानक इंटर कॉलेज खिड़की अली बेग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लखनऊ में रजत डिग्री कॉलेज और बाराबंकी में अवध लॉ डिग्री कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सामान्य ज्ञान व दूसरी पाली में विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह ही प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर लेकर जाएंगे। साथ ही कॉपियां गुरुवार देर शाम तक पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed