फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5.51 करोड़ से बनेगी 24 यूपी बोर्ड टॉपरों के नाम सड़क

5.51 करोड़ से बनेगी 24 यूपी बोर्ड टॉपरों के नाम सड़क

Wed, 23 May 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
5.51 करोड़ से बनेगी 24 यूपी बोर्ड टॉपरों के नाम सड़क
दो मंडलों के 24 टॉपरों के नाम पर बनेगी सड़क
विज्ञापन

फैजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा के मेधावियों की स्वीकृति से जल्द ही उनके नाम से सड़क का निर्माण होने जा रहा है। फैजाबाद व देवीपाटन मंडल के 24 मेधावियों से लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति लेकर चिह्नित सड़कों का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। कुल 5.51 करोड़ की लागत से लगभग 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने शासन को भेज दिया है। बजट मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा के मेधावियों की स्वीकृति से सड़कें बनाए जाने की योजना बनाई थी। इसकी घोषणा उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ में हुए ‘अमर उजाला’ के मेधावी सममान समारोह में की थी।
इस बार फैजाबाद व देवीपाटन मंडल से हाईस्कूल के 18 व इंटरमीडिएट के छह परीक्षार्थियों ने बोर्ड की टॉपटेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष सिर्फ चार की थी। लोक निर्माण विभाग ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड से सूची मांग कर मेधावियों के घर पहुंच कर संबंधित सड़क के बारे में स्वीकृति ली है। जिन मेधावियों के गांव व मोहल्ले की सड़कें नहीं बनी थीं, उनकी स्वीकृति के अनुसार सड़कें चिह्नित की गई है। साथ ही जिन मेधावियों के घरों से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कें पहले से बनी हैं, उनकी स्वीकृति के आधार पर दूसरी सड़क चिह्नित की गई है। जरूरत के अनुसार सीसी व डामरीकृत सड़क का डीपीआर तैयार किया गया है। इसमें अंबेडकरनगर में 7, बाराबंकी में 13, गोंडा में दो, फैजाबाद व सुल्तानपुर जनपद में एक-एक सड़कें बननी प्रस्तावित हैं। सभी सड़कों की लंबाई लगभग 10 किमी. के आसपास व लागत 5.51 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की योजना के तहत फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के 24 मेधावियों से सड़क संबंधी स्वीकृति प्रदान कर ली गई है। इसका डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेज दिया गया है। धन आवंटन के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। - यूके गहलोत, चीफ इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed