फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बुजुर्ग किसान ने डीएम के सामने जिला गन्नाधिकारी को पीटा

बुजुर्ग किसान ने डीएम के सामने जिला गन्नाधिकारी को पीटा

Wed, 21 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग किसान ने डीएम के सामने जिला गन्नाधिकारी को पीटा
बुजुर्ग किसान ने जिला गन्ना अधिकारी को पीटा
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब डीएम व कप्तान की मौजूदगी में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने जिला गन्ना अधिकारी हेमराज को तमाचा जड़ने के साथ लात-घूंसे से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। किसान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीएम समेत आला अधिकारी घटना से सन्न रह गए, सख्त कार्रवाई की हिदायत देते दिखे। मगर जब मौजूद भीड़ को पता चला कि बुजुर्ग किसान 27 सालों से अपने चार ट्रॉली गन्ना का बकाया भुगतान पाने के लिए ठोकरें खा रहा है, तो सबने उसकी हिम्मत की दाद भी दी।
बीकापुर तहसील के पातूपुर दोहरी गांव निवासी बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा मंगलवार सुबह से तहसील में अधिकारियों की बाट जोह रहा था। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे। बुजुर्ग किसान रामतेज ने अपनी पीड़ा सुनाई। किसान का कहना था कि मसौधा शुगर मिल को पेराई सत्र 1990-91 में बेचे गए चार ट्रॉली गन्ने के पैसे का भुगतान पाने के लिए करीब 27 वर्षों से जिला गन्ना अधिकारी, शुगर मिल व गन्ना समिति का चक्कर लगा रहा है। इन 27 वर्षों में उसने धरना-प्रदर्शन से लेकर मुख्यमंत्री योगी के दरबार से लेकर आला अधिकारियों तक से कई बार शिकायत की, हर दिवस पर शिकायत दर्ज कराता है, जिसकी जांच जिला गन्नाधिकारी को मिलती रहती है। लेकिन उसे सिवा आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पीड़ित किसान रामतेज के अनुसार पेराई सत्र 1990-91 के दौरान उनके पिता त्रिवेणी वर्मा के नाम जारी की गई गन्ना पर्ची पर 26 मार्च, 30 मार्च, 5 अप्रैल व 9 अप्रैल 1991 को चार ट्रॉली गन्ने की तौल शुगर मिल में कराई थी। सभी चार ट्राली गन्ने का मूल्य 10 हजार 864 रुपये था, जिसका भुगतान आजतक नहीं किया गया। शुगर मिल द्वारा गन्ना समिति और गन्ना समिति द्वारा शुगर मिल की कमी बता कर इधर-उधर दौड़ाया जाता रहा। पहले पैसे के भुगतान के लिए उनके पिता त्रिवेणी वर्मा दौड़ भाग करते रहे और 15 वर्ष पूर्व त्रिवेणी वर्मा की मौत हो जाने के बाद वह पैसे के भुगतान के लिए संघर्ष कर रहा है। बताया कि पिछले वर्ष उनकी पत्नी की भी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, फिर भी उसे पैसा नहीं मिला। उसकी शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान वहां मौजूद जिला गन्ना अधिकारी को देख कर अपना आपा खो बैठा और पहले गाल पर तमाचा मारा, बाद में लात-घूसों से मारने लगा। बगल बैठे अन्य अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। उधर, फरियादियों की शिकायत सुन रहे जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने मारपीट के आरोपी वृद्ध किसान रामतेज वर्मा को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। मौके पर मौजूद कोतवाल ने आरोपी वृद्ध रामतेज वर्मा को हिरासत में ले लिया। पीड़ित जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने सीएचसी बीकापुर में मेडिकल करवाकर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज कर मारने-पीटने व जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया है। कोतवाल दुर्गेश मिश्र ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी हेमराज की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कानून को हाथ में लेना गलत : डीएम
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार बताया कि इस तरह संपूर्ण समाधान दिवस में अराजकता फैलाना और मारपीट करना गंभीर मामला है। पीड़ित किसान को परेशानी थी तो वह पहले हमसे मिलकर शिकायत करता। दोषी पर कार्रवाई की जाती। कानून हाथ में लेना गलत है। कोतवाल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह का कहना है जब भी किसान रामतेज की शिकायत मेरे पास आई है। मैने मसौधा मिल प्रबंधन को भुगतान के लिए लिखा है। अब मिल प्रबंधन ही टाल-मटोल करता है तो हम क्या कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री से लखनऊ दरबार में भी मिल चुका था किसान
गन्ने के पैसे का भुगतान पाने के लिए बुजुर्ग किसान 27 वर्ष में जिले के सभी जिलाधिकारी से मिल चुके हैं। जिला गन्ना अधिकारी, तहसील दिवस सहित जिले के सभी आला अधिकारियों के अलावा 1 मई 2017 से 8 मई 2017 को एक सप्ताह तक अपने कुछ सहयोगियों के साथ तिकोनिया पार्क फैजाबाद में धरना भी दिया था। समस्या का निराकरण नहीं होने पर 10 मई को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी फरियाद की। 10 मई को जनता दरबार में मुख्यमंत्री के नहीं मिलने पर खाद एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने शिकायत पत्र लेकर बकाया गन्ने के पैसे का भुगतान दिलवाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed