फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   झमाझम हुई बरसात, सड़कें जलमगभन

झमाझम हुई बरसात, सड़कें जलमगभन

Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
झमाझम हुई बरसात, सड़कें जलमगभन
झमाझम से बारिश ने सड़कें जलमग्न
विज्ञापन

- जन्म शताब्दी समारोह में भी पड़ा खलल
-तीन दिन तक अच्छी बरसात के आसार

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-5 से 11
फैजाबाद। गुरुवार देर रात हुई झमाझम बरसात ने जहां किसानों को राहत दी है, वहीं शहरवासियों के लिए मुसीबत भी हुई। शहर की अधिकांश गलियां, मुख्य मार्ग, सार्वजनिक स्थल, सरकारी दफ्तर के आसपास पानी ही दिखा। शुक्रवार को नागरिकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक अच्छी बरसात के आसार हैं।
गुरुवार को दिन भर लोग गर्मी से खासा परेशान रहे। दिन भर बादल उमड़ते-घुमड़ते जरूर रहे लेकिन बरसात नहीं हुई। रात को लोग बारिश की आस में मायूश होकर सो गए तो रात में बादलों ने गरजना शुरू किया और देर रात झमाझम बारिश हुई। खेत-खलिहानों में भी पानी दिखाई पड़ा। जबकि शहरी क्षेत्रों में जलभराव से कई सड़कें लबालब हो गईं। शुक्रवार की सुबह भी हल्की-फुल्की बरसात होती रही। अवध विश्वविद्यालय में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के तहत गोष्ठी, प्रदर्शनी आदि शिविर में भी पानी भर गया। पुलिस लाइन, तहसील के मुख्य गेट, कचेहरी परिसर, रोडवेज, जिला महिला अस्पताल के मुख्य गेट, गुलाबबाड़ी मैदान, कंधारी बाजार, खीर वाली गली सहित शहर की तमाम गलियां जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आर्र्दता अधिकतम 96 व न्यूनतम 73 रही। जिले में औसतन 42.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक अच्छी बरसात की उम्मीद है। इस बीच मौसम खुशनुमा बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed