{"_id":"5cba37f6bdec2214733761b7","slug":"71555707894-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़े भक्त
अयोध्या। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई और पूजन-अर्चन किया।
हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया। चैत्र पूर्णिमा पर शुक्रवार को रामनगरी के नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, रामलला सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
हालांकि अयोध्या के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव छोटी दीपावली के दिन कार्तिक मास में मनाया जाता है। मगर दक्षिण की परंपरा के अनुसार कुछ मंदिरों में चैत्र मास में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
इसका चलन अब अयोध्या में भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में श्रीकालेराम मंदिर में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजमान काले राम भगवान का विधिवत पूजन कर शृंगार किया गया।
मंदिर के व्यवस्थापक राघवेंद्र देशपांडे ने बताया कि सुबह भगवान की मंगल आरती व अभिषेक किया गया। वहीं, अशर्फी भवन में भी हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।
मंदिर के महंत जगद्गुरु श्रीधराचार्य के पावन सानिध्य में मंदिर में विराजमान हनुमानजी महाराज का अभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों से आए भक्त भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर हनुमान जन्मोत्सव के चलते मुख्यमार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।