फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   इंटर की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची

इंटर की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची

Fri, 15 Feb 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची
इंटर की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटर मानव विज्ञान तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान व इंटर रसायन विज्ञान, सैन्य विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई।

हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा में अयोध्या जनपद से 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बलदेव प्रसाद इंटर कॉलेज गोसाईगंज में शुक्रवार को दूसरी पाली में चल रही इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थी की जेब से पर्ची मिलने पर कॉपी जप्त कर ली।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक जयेंद्र सिंह व सहायक केंद्र व्यवस्थापक रमाकांत तिवारी ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के छात्र की जेब से पर्ची मिलने पर आंतरिक दल द्वारा रिस्टीकेट कर कॉपी जप्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनानुसार द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान अयोध्या मंडल के उप शिक्षा निदेशक सूरज नारायण मिश्र ने सचल दल के साथ ज्योति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज भटेटा देवा, जयहिंद इंटर कॉलेज विशुनपुर, प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नरैनी, वारसी इंटर कॉलेज देवा, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


इन केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान बाराबंकी के जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे। प्रथम पाली में शुक्रवार को हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा में अयोध्या में 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed