फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   यातायात जागरुकता रैली निकाली, मुफ्त में बांटे हेलमेट

यातायात जागरुकता रैली निकाली, मुफ्त में बांटे हेलमेट

Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
यातायात जागरुकता रैली निकाली, मुफ्त में बांटे हेलमेट
यातायात जागरूकता रैली निकाली, मुफ्त में बांटे हेलमेट
विज्ञापन

फैजाबाद। ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान रिकाबगंज चौराहे पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत प्रशासनिक व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को निशुल्क हेलमेट बांटे। विधायक द्वारा 21 महिलाओं को भी हेलमेट प्रदान कर सुरक्षा को लेकर नसीहत दी गई।
विधायक ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के कलेक्ट्रेट, पुष्पराज चौराहा, कचहरी, सिविल लाइंस, नियावां इत्यादि चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से अपने पति, भाई, बहन, बेटा, बेटी भतीजा, भतीजे समेत अन्य रिश्तों के लोगों को हेलमेट पहनकर ही बाइक से यात्रा करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट हादसों के दौरान गंभीर चोटों से बचाते हैं, जिससे हमारी जिंदगी सुरक्षित रहती है। विधायक ने अयोध्या आईटीआई परिसर में विधायक निधि से ट्रैफिक पार्क स्थापित कराने की घोषणा की। इस दौरान एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, आरटीओ प्रवर्तन शिखर ओझा, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय, यात्री मालकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी, शैहपर किदवइ समेत प्रवर्तनकर्मी सैय्यद सगीर हुसैन, टीएन सिंह, श्रीपति सिंह, अजय सिंह, श्रीराम श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, राम कुमार दूबे समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


313 वाहनों का किया चालान
परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद के रौनाही, पूराकलंदर, बीकापुर, दर्शननगर, उसरू, देवकाली तथा अयोध्या में हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 313 दो और चार पहिया वाहनों के चालान किए गए। इसमें 237 हेलमेट का प्रयोग न करने वाले तथा 76 सीट बेल्ट प्रयोग न करने वाले शामिल रहे। इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 17 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed