फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   7.50 lakh lamps reached Ram's padi for Deepotsav

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पहुंचे 7.50 लाख दीये

Fri, 07 Oct 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
7.50 lakh lamps reached Ram's padi for Deepotsav
अयोध्या। दीपोत्सव का आयोजन 21 से 23 अक्तूबर तक होना है। मुख्य पर्व 23 अक्तूबर को आयोजित होगा। इस दिन जहां राम की पैड़ी पर 14.50 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए राम की पैड़ी पर 16 लाख दीप बिछाए जाएंगे। रामकथा पार्क में भव्य रामराज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में राम की पैड़ी पर 7.50 लाख दीए पहुंच गए हैं, जिन्हें सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दीपों का निर्माण होता जाएगा, उन्हें राम की पैड़ी पर लाकर रखा जाएगा। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो.अजय प्रताप सिंह ने बताया कि राम की पैड़ी, सरयू तट सहित कई घाटों पर दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप लगाने का कार्य कुछ दिन पहले ही प्रारंभ होगा। स्थानीय कुम्हारों ने दीये तैयार कर लिये हैं। जिन्हें राम की पैड़ी पर एक जगह सुरक्षित रखा जा रहा है। इन दीयों को लगाने और जलाने के लिए 18 हजार स्वयंसेवकों को भी तैयार किया जा रहा है।

बताया कि इस बार दीये का आकार बढ़ा है। पिछली बार जहां दीये में 30 एमएल तेल आ सकता था। इस बार एक दिये में 40 एमएल तेल आयेगा।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिन पहले ही सारे सामान की आपूर्ति यूनिवर्सिटी के दीपोत्सव कार्यालय में कर दी जाए। अनुमान है कि करीब 40 हजार दीये प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed