फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   69 patients found corona positive, 118 discharged

69 मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, 118 हुए डिस्चार्ज

Mon, 24 Jan 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
69 patients found corona positive, 118 discharged
अयोध्या। जिले में रविवार को 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, स्वस्थ होने के उपरांत 118 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 18376 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज 445 हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले में मात्र 2048 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

जिले में 1714 लोगों की जांच के लिए नमूना लिया गया है। रविवार की रिपोर्ट में पूरा ब्लॉक के दर्शन नगर और बीकापुर के कोछा बाजार में सर्वाधिक तीन-तीन संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र की शक्ति नगर कॉलोनी, बीकापुर, तेंदुआमाफी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगज और मवई में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
अमानीगंज, मेहताब बाग, सदर बाजार, वजीरगंज, बेगमगंज, आनंद विहार कॉलोनी, देवकाली कोरखाना, जिला अस्पताल, जानकी घाट, दंत धवन कुंड, बड़ा रामना, बछड़ा सुलतानपुर, नाका चुंगी, खजुरहट, बसंतपुर, मलेथू कनक, मसौधा ब्लॉक के शिवदासपुर, मसौधा, खानपुर, सरियावां, कौशलपुरी कॉलोनी, बढ़ई का पुरवा, सीआरपीएफ कैंप, मवई ब्लॉक के रानीपुर, मवई, दिगंबरपुर, पैगंबर नगर, सोहावल के बड़ागांव, पिलखावा सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed