{"_id":"031587a4d7ebeef8a6b535af13f60e18","slug":"670-absent-voting-personnel-salaries-chopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"670 गैरहाजिर मतदान कर्मियों का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
670 गैरहाजिर मतदान कर्मियों का वेतन कटा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
डीडीसी और बीडीसी चुनाव में पिछले माह कुल 670 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण व ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती और अनुपस्थित रहे। इन मतदान कार्मिकों से अनुपस्थिति के संबंध में नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटा गया है।
इस बार सोमवार से शुरू प्रशिक्षण में दूसरे दिन तक 131 कर्मी गैरहाजिर पाए गए हैं। सीडीओ का कहना है कि इनके खिलाफ भी वेतन काटने का नोटिस दिया जा रहा है।
सीडीओ, प्रभारी अधिकारी, कार्मिक अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायतों का निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा है।
प्रधान व सदस्य चुनाव में मतदान कार्मिकों का साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 23 नवंबर को प्रथम पाली में 48 और द्वितीय पाली में 32 मतदान कार्मिक, कुल 80 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी प्रथम पाली में पीठासीन अधिकारी-16, प्रथम मतदान अधिकारी-17, द्वितीय मतदान अधिकारी-7 व तृतीय मतदान अधिकारी-11 कुल 51 और द्वितीय पाली में पीठासीन अधिकारी-14, प्रथम मतदान अधिकारी-13, द्वितीय मतदान अधिकारी-16 तथा तृतीय मतदान अधिकारी-14 कुल 57 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये हैं।
इन मतदान कार्मिकों को नोटिस जारी कर उनका एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।
सीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों को एक अवसर देते हुए 26 नवंबर को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण ग्रहण करने के निर्देश दिये है डीडीओ अभिराम त्रिवेदी से मिलकर अपनी अनुपस्थिति के कारणों का उल्लेख करते हुये अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, का एक प्रमाण-पत्र जमा करेंगे।