{"_id":"5cbb7e40bdec2214435fd77f","slug":"61555791424-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान की अलख जगाने निकली मतदाता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान की अलख जगाने निकली मतदाता एक्सप्रेस
विज्ञापन

अयोध्या। अधिक से अधिक मतदान की अलख जगाने के लिए शनिवार को एक बस को मतदाता एक्सप्रेस का रूप देकर शहर से होकर तहसील क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने हरी झंडी दिखाई। स्काउट गाइड और स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए स्लोगन व नारे लगाए।
इसके पहले जिलाधिकारी ने बस पर पुष्प वर्षा कर चालक को सम्मानित करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस निश्चित रूप से अपने उद्देश्य में सफल होगी। यह एक सार्थक प्रयास है। जागरूकता एक्सप्रेस रैली के स्वरूप में सिविल लाइंस, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी, रिकाबगंज चैाराहा, चैाक घंटाघर, रीडगंज, साहबगंज होते हुए साकेत महाविद्यालय पहुंची। यहां थोड़ी देर रुककर राम की पैड़ी पहुंची।
इसके बाद सोहावल पहुंचकर रुदौली और अन्य क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक किया। डीएम ने उम्मीद जताई कि नए बने मतदाता के साथ-साथ सभी मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह है और हर मतदाता 06 मई को मतदान के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कलक्ट्रेट में एडीएम नगर वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन सोमदत्त मौर्य, एडीएम वित एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्ता, जिला बेेसिक शिक्षाधिकारी अमिता सिंह, स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ. राम सुरेश मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त अनूप मेहरोत्रा, उप सूचना निदेशक अतुल मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बीएसए अमिता सिंह ने कहा कि मतदाता को स्वयं और साथ में अपने साथी मतदाता को बूथ पर लेकर पहुंचना चाहिए और मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। स्काउट गाइड के संगठन आयुक्त अनूप मेहरोत्रा ने कहा कि मजबूत देश और मजबूत लोकतंत्र के लिए हम सभी को मतदान करना चाहिए।