{"_id":"5bdf4d4abdec226947535710","slug":"61541360970-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास शिखर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास शिखर पर
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास
अयोध्या। रामनगरी में हनुमान जयंती का उल्लास शिखर पर है। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन चल रहा है। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं हनुमान चालीसा की गूंज है। हनुमान जयंती का मुख्य उत्सव 6 नवंबर को मनाया जाना है इसके लिए हनुमान मंदिरों को सजाया जा रहा है।
रामनगरी के सिद्घपीठ हनुमानगढ़ी में रामचरित मानस नवाह पाठ चल रहा है नवदिवसीय उत्सव का समापन 6 नवंबर को होगा। पुजारी रमेश दास ने बताया कि हनुमान जयंती पर हनुमंतलला जी का भव्य श्रृंगार, आरती, पूजन किया जाएगा, रात में जयंती समारोह का आयोजन होगा। वहीं नाका हनुमानगढ़ी में महंत रामदास के निर्देशन में हनुमान जयंती पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है।
रामघाट स्थित हनुमान किला मंदिर में भी 29 अक्तूबर से ही रामचरित मानस नवाह पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के महंत रामभजन दास रामायणी ने बताया कि पाठ का समापन 5 नवंबर को होगा। 6 नवंबर को हनुमान जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी प्रकार रामनगरी के अन्य मंदिरों दशरथ महल बड़ास्थान, वीर भगवान का मंदिर, श्रीरामबल्लभाकुंज, जानकीघाट बड़ास्थान, लक्ष्मण किला, तिवारी मंदिर सहित अन्य में हनुमान जयंती का उल्लास छाया हुआ है।