फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब आधुनिक यंत्र से एकत्र किए जाएंगें मौसम के आंकड़े

अब आधुनिक यंत्र से एकत्र किए जाएंगें मौसम के आंकड़े

Sat, 03 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अब आधुनिक यंत्र से एकत्र किए जाएंगें मौसम के आंकड़े
बहराइच में स्थापित होगा अत्याधुनिक मौसम केंद्र
विज्ञापन

फैजाबाद। आईएमडी ने नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से बहराइच में अत्याधुनिक मौसम केंद्र स्थापित करने के लिए शुक्रवार को करार किया। आईएमडी लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि वे कुलपति प्रो. जेएस संधू द्वारा फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बाद अब वहां ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना करेंगे।

जिसमें आधुनिक यंत्र स्थापित कर मौसम के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका विभाग कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थापित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन को और आधुनिक बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. संधू ने बताया कि इस मौसम केंद्र की स्थापना के बाद इसका सबसे बड़ा लाभ हमारे विश्वविद्यालय को शोध रणनीति बनाने में मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक यंत्रों के सहयोग से मिलने वाले मौसम पूर्वानुमान से हमारे वैज्ञानिकों को कृषि सलाहकारी जारी करने में आसानी होगी। साथ ही इसका समुचित लाभ जागरूक किसानों को प्राप्त होता रहेगा। फिलहाल बहराइच में विश्वविद्यालय के सहयोग से लगने वाले ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की स्थापना के बाद प्रदेश में ऐसा 7 वां मौसम केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी स्थापना के बाद से केंद्र सरकार की जनपद व ब्लॉक स्तर पर किसानों को मौसम पूर्वानुमान प्रसारित करने की योजना को बल मिलेगा। आई एम डी से समझौते पर कुलपति की उपस्थिति में अधिष्ठाता कृषि डॉ. पी के सिंह ने तथा आईएमडी की ओर से क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के निदेशक डॉ. जे पी गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम मिश्र तथा आई एम डी के वैज्ञानिक डॉ. राम बचन तथा कुलपति के सचिव डॉ. नीरज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed