{"_id":"5af485824f1c1b9f098b939f","slug":"61525974402-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया योजना से बनेगा विवि का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 15-57-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया योजना से बनेगा विवि का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 15-57-26
Updated Thu, 10 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया योजना से बनेगा विवि का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपने अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण खेलो इंडिया योजना के तहत कराने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन स्टेडियम के सभी पुराने इस्टीमेट को रिवाइज करा रहा है। एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी स्टेडियम, फुटबाल स्टेडियम व इंडोर हाल के निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगा। केंद्र सरकार की ओर से योजना के अंतर्गत प्रोेजेक्ट स्वीकृत होने के बाद बजट का अलाटमेंट हो सकेगा। विश्वविद्यालय की ओर से पहले अपने निजी बजट से नौ करोड़ रुपये के आसपास का बजट तैयार किया गया था। अब इस बजट को दुगने से अधिक होने की संभावना है।
अवध विश्वविद्यालय ने अपने न्यू कैंपस के 35 एकड़ में तीन बड़ी परियोजनाओं की घोषणा कर रखी है। इसमें 10 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव है। पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने अपने निजी फंड से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की थी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित के निर्देश पर क्रीड़ा समिति ने इस्टीमेट व डिजाइन बनाने का कार्य भी पूरा कर लिया था। इसमें लगभग नौ करोड़ रुपये लागत आ रही थी। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने जाने का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार को भेजने के लिए चार अलग-अलग कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी पुरानी योजना में कुछ रद्दोबदल भी किया है। खेलो इंडिया योजना की विषयवस्तु को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी स्टेडियम, फुटबाल स्टेडियम समेत इंडोर हाल शामिल है। अनुमान है कि नए प्रस्ताव व डिजाइन के आधार पर स्पोर्ट्स स्टेडियम पर खर्च होने वाली लागत दुगनी से अधिक हो सकती है।
विश्वविद्यालय में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत नए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। नए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने व बजट के अलाटमेंट के बाद विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का कार्य शुरू होगा।- प्रोफेसर मनोज दीक्षित , कुलपति अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद