फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु

ग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु
ग्रहण के बाद सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

अयोध्या। चंद्रग्रहण के बाद रामनगरी में सरयू में स्नान एवं दर्शन-पूजन के लिए बृहस्पतिवार को भक्त उमड़ पड़े। सुबह मंदिरों के पट खुलते ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस वर्ष के पहले चंद्रग्रहण के कारण लगने वाले सूतक के चलते रामनगरी के सभी मंदिरों के कपाट बुधवार को पूरे दिन बंद रहे। जिससे श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन करने से वंचित रहे। चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार सुबह मंदिरों की साफ-सफाई, शृंगार, पूजन-आरती के बाद जैसे ही मंदिरों के पट खुले तो दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्रहण के बाद शास्त्रों में स्नान, दान एवं पूजन का विधान बताया गया है। जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू स्नान कर विभिन्न मंदिरों रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, नागेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed