फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चौड़ा हुआ रायबरेली रोड का सीना

चौड़ा हुआ रायबरेली रोड का सीना

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चौड़ा हुआ रायबरेली रोड का सीना
हाईवे किनारे दुकानें ढहाई, चौड़ी हुई रायबरेली रोड
विज्ञापन

फैजाबाद। फैजाबाद-रायबरेली राजमार्ग पर रविवार को हाईवे की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी से चाय, पान, ढाबा आदि द्वारा किए अतिक्रमण को ढहा दिया गया। इस दौरान करीब 100 दुकानों पर प्रशासन की गाज गिरी।

एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र और एनएचएआई की टीम ने लगातार चौथे दिन भी रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नवीन मंडी से रायबरेली मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से रखी गुमटियां, ढाबों की भट्टियां समेत कई पक्के निर्माण ढहाए गए। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया के अनुसार इस दौरान करीब सौ जगह पर कार्रवाई की गई और लोगों से चालान शुल्क भी वसूला गया। बताया कि नवीन मंडी से रायबरेली रोड पर और आगे तक व नाका बाईपास से सुलतानपुर मार्ग पर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायन पांडेय, नवीन मंडी चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह समेत एनएचएआई की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed