फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   52.5 percent voting in bhadarsa

भदरसा में 52.5 फीसदी मतदान

Mon, 04 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
52.5 percent voting in bhadarsa
पोलिंग बूथ पर पहचान पत्र दिखाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत भदरसा में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को कराए गए उपचुनाव में 52.5 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रही। मतदान शांतिपूर्ण रहा लेकिन उपचुनाव में मतदान पहले की अपेक्षा फीका रहा। मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने चुनाव क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत भदरसा के अध्यक्ष रहे मो. अहमद की असामयिक निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी मो. राशिद, निर्दल राम बोध सोनी और मो. सईद खां चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रात: आठ बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन


सुबह तो मतदान की गति तेज रही। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई। दोपहर एक बजे तक लगभग 34 फीसदी वोट डाले जा चुके थे लेकिन जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई मतदान की रफ्तार धीमी होती गई। उपचुनाव में मतदाताओं में उत्साह कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम किंजल सिंह ने भदरसा पहुंचकर विभिन्न बूथों की निरीक्षण किया। दोपहर बाद मतदान की रफ्तार कम हो गई। इक्का-दुक्का मतदाता बूथों पर आ रहे थे लेकिन धूप कम होने पर एक बार फिर मतदाताओं की संख्या बढ़ गई थी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की थी।

सभी मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही एसडीएम सोहावल व रिटर्निंग अफसर अमित कुमार सिंह भ्रमण करके व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे। सिंह ने शाम को बताया कि भदरसा उपचुनाव में कुल 52.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यहां 10827 मतदाताओँ में 5749 मतदाताओं ने अपने वोट जाले। पिछले चुनाव के मुकाबले 1185 वोट कम पड़े। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान के दौरान एसपी सिटी, सीओ अयोध्या सहित भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रही।


मतदान समाप्त होने के बाद मतदान कार्मिक बैलेट बाक्सों के साथ आरडी इंटर कॉलेज पहुंचने लगे। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में बैलेट बॉक्सों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखवाया जा रहा था। मतगणना छह अप्रैल को प्रात: आठ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed