फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संत बाल विकास इंटर कालेज पर पकड़ा गया मुन्ना भाई

संत बाल विकास इंटर कालेज पर पकड़ा गया मुन्ना भाई

Fri, 15 Feb 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
संत बाल विकास इंटर कालेज पर पकड़ा गया मुन्ना भाई
दूसरे के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़ा गया
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में संत बाल विकास इंटर कॉलेज रायपुर सोहावल परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर बहीखाता एवं लेखा शास्त्र, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र, पुस्तकालय विज्ञान, रंगीन फोटोग्राफी एवं टंकण सहित व्यवसायिक वर्ग के विभिन्न विषयों तथा द्वितीय पाली में इंटर गृहविज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई।

प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान संत बाल विकास इंटर कॉलेज रायपुर सोहावल परीक्षा केंद्र पर आंतरिक सचल दल द्वारा हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रौहानी थाना पुलिस को सौंप केस दर्ज कराया है।। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने अपने सचल दल के साथ सुल्तानपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी, पं. प्रताप नारायण मिश्र इंटर कॉलेज भादा और अमेठी के जनता इंटर कॉलेज रामगंज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी बेसिक अयोध्या मंडल रवींद्र सिंह द्वितीय ने अयोध्या के त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज भरहूखाता, श्रीकृष्णइंटर कॉलेज मंगारी बीकापुर और सुलतानपुर के जनता इंटर कॉलेज कूरेभार, पं. प्रताप नारायण बालिका इंटर कॉलेज कटका, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज तथा उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं मनीषा ओझा ने अपने सचल दल के साथ अयोध्या के पीडी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा व निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुरसर्धा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।



मंडलीय कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचनानुसार गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में अयोध्या मंडल में कुल 13 हजार 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें अयोध्या के 3,938 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम पाली में ही इंटर के कुल 394 परीक्षार्थी भी अनुपस्थित रहे, जिसमें अयोध्या के 80 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed