फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला

सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 13 Feb 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन

अयोध्या। प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए निकले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में अयोध्या समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कि भाजपा सरकार का यह कदम लोकतंत्र की मान्यताओं के खिलाफ है। प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है।

सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कृत्य निंदनीय है। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम, युवजन सभा के प्रदेश सचिव जयसिंह यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव व मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को छात्रसंघ कार्यक्रम में इलाहाबाद जाने से रोकना एकमात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों एवं आवाज को दबाना है।
विज्ञापन


इससे पूर्व मंगलवार दोपहर सपा कार्यालय लोहिया भवन से सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, हामिद जाफर मीसम, हरेन्द्र यादव, शादमान खान समेत अन्य मौजूद रहे। रुदौली के बीपी मवई पेट्रोल पंप चौराहे के पास एकत्र होकर सपाइयों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांग पं. समरजीत ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं और जनता की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed