{"_id":"5c34e590bdec222c35626b93","slug":"51546970512-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के लिए आज जमा करें आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के लिए आज जमा करें आवेदन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण के लिए कल तक करें आवेदन
अयोध्या। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों और पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गई है। योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों के कौशल वृद्धि के लिए छह दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के दर से प्रशिक्षण मानदेय दिया जाएगा। अयोध्या जिले के लिए लोहार, मोची, सुनार, हलवाई ट्रेड निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र आशुतोष सिंह ने बताया कि इच्छुक दस्तकार/पारंपरिक कारीगर कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र गद्दोपुर अयोध्या में संपर्क कर 10 जनवरी तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
विज्ञापन
प्रशिक्षार्थियों का चयन गठित समिति द्वारा किया जाएगा। पात्र प्रशिक्षार्थियों के लिए आवश्यक है कि वह जनपद का मूल निवासी हो और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक को पारंपरिक लोहार, मोची, सुनार एवं हलवाई व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। योजना के तहत शैक्षिक योग्यता आवश्यक नहीं है।