{"_id":"5c30ea78bdec22570156b77c","slug":"51546709624-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगोली कुर्मियान में रखी विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगोली कुर्मियान में रखी विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुजागंज (अयोध्या)। रुदौली तहसील क्षेत्र में शुजागंज बाजार के निकट फगोली कुर्मियान में विधायक ने शनिवार को विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला रखी। 4 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सब स्टेशन से 125 गांवों के लोगों को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर एके सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने भूमि पूजन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर घर को रोशन करने के लिए संकल्पित है। पहले 424 गांवों का और अब सौभाग्य योजना के तहत बिजली से वंचित 625 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण का काम हुआ है। कहा कि यहां 33 केवी का विद्युत उपकेंद्र बन जाने से घाघरा के किनारे बसे करीब 125 गांवों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी साथ ही लो वोल्टेज से निजात मिलेगी।
पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि करीब चार करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होगा, इसे 31 मार्च तक संचालित कर दिया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एएस रघुवंशी, एक्सईएन निर्माण धीरज कुमार, रुदौली अधिशासी अभियंता डीके सोनकर, एसडीओ आरके सिंह, प्रधान अरविंद वर्मा, सभासद कुलदीप सोनकर, उमाशंकर कसौधन, बब्बन शुक्ला, राजकिशोर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।