फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3.35 लाख दीए सजकर तैयार, बस रिकॉर्ड बनने का इंताजार

3.35 लाख दीए सजकर तैयार, बस रिकॉर्ड बनने का इंताजार

Tue, 06 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
3.35 लाख दीए सजकर तैयार, बस रिकॉर्ड बनने का इंताजार
3.35 लाख दीए सजकर तैयार, रिकॉर्ड बनने का इंताजार
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के निर्देशन में तीन लाख दीपों को जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कवायद अंतिम चरण में पहुंच गई है। विवि प्रशासन ने अपने पांच हजार वॉलेंटियर्स के साथ सोमवार शाम तक राम की पैड़ी के 24 घाटों पर तीन लाख 35 हजार दीपक सजा दिए है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम राम की पैड़ी स्थित घाट पर पहुंच गई है। टीम प्रत्येक घाट की वीडियोग्राफी कर रही है।

12 घाटों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसमें तीन लाख दीये जलाकर अयोध्या की देव दीपावली को विश्व रिकॉर्ड में अंकित कराया जाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सोमवार सुबह ही वॉलेंटियर्स अपने निर्धारित घाटों पर पहुंच। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दिन भर घाटों पर दीपक रखे।
विज्ञापन


इसके बाद अवध विवि की ओर से प्रत्येक घाटों पर निर्धारित दो कोआर्डिनेटर ने दीयों को जोड़कर घाट वाइज सूची तैयार की। पूरी सूची तैयार होने के बाद 3 लाख 35 हजार दीये सभी 12 घाटों पर जोड़े गए। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम को भी घाट वाइज सूची सौंप दी गई। अब मंगलवार को इन दीयों के जलने के बाद फिर से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम दीयों की गणना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवध विवि के वीसी प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया है कि रिकॉर्ड बनने से अयोध्या दीपोत्सव की ख्याति बढ़ेगी। इसके लिए घाटों का उन्होंने निरीक्षण किया है। सभी 24 कोआर्डिनेटर व 12 ऑब्जर्वर को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। कुल 3.35 लाख दीये घाटों पर रखे गये हैं। उन्होंने बताया है कि कार्यकर्ताओं व अधिकारी में रिकॉर्ड बनाने को लेकर काफी उत्साह है।


सोमवार को घाटों पर दीप सज जाने के बाद कई बार ऐसी परिस्थितियां आईं कि बंदरों के समूह आ गए। उनके गुजर जाने के बाद दीप अपने निर्धारित स्थान से या तो हट गए या फिर टूट गए। अगर ऐसा ही रिकॉर्ड के समय हुआ तो रिकॉर्ड बनना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed