{"_id":"5a7755104f1c1b410b8b706d","slug":"51517770000-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा कल से, मिशन कदाचार रोकने के सख्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा कल से, मिशन कदाचार रोकने के सख्त इंतजाम
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा कल से, नकल रोकने के सख्त इंतजाम
फैजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन ने समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल (6 फरवरी) से जिले के कुल 132 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 16 सौ परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। संवेदनशील केंद्रों पर कुल 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए इस बार छह सचल दस्ते भी बनाए गए हैं। तीन केंद्र अति संवेदनशील और 20 केंद्र संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं। गत वर्षों में नकल के लिए मशहूर रहे कॉलेजों के मंसूबों पर सरकार व प्रशासन की तमाम नई प्रणाली किस तरह अंकुश लगा सकेगी, इसे देखना बाकी है।
इस बार ऑनलाइन बने कुल 132 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 54 हजार 825 और इंटर के 46 हजार 775 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। सरकार ने नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी, पहुंच मार्ग, केंद्रों के बीच की उपयुक्त दूरी, बैठने की अच्छी व्यवस्था, मानक के अनुसार कमरे, बिजली, पेयजल व शौचालय आदि की बेहतर सुविधायुक्त स्कूलों को प्राथमिकता के तौर पर केंद्र बनाया है। केंद्र निर्धारण के बाद भी सभी उपजिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को भौतिक सत्यापन कराने के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। इस तरह माना जा रहा है कि गत वर्षों में नकल के लिए अपनाई जा रही तमाम जुगत इस बार फेल हो जाएगी।
अति संवेदनशील केंद्रों में रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मिल्कीपुर, कनकलता इंटर कॉलेज सहजापुर व पंचम प्रसाद इंटर कॉलेज परसवां महोला हैं। इन केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभी उपजिलाधिकारी को सात जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि 14 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ये जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेंगे और आवश्यकतानुसार केंद्रों पर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। नकल रोकने के लिए इस बार छह सचल दस्ते बनाए गए है। जिला प्रशासन की ओर से इनके चलने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। सचल में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य, रामजी राय प्रधानाचार्य जीआईसी कहुआ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, जीआईसी के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्रनाथ तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी गिरीश कुमार व प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
पहले दिन ही दोनों पालियों में होगी अग्निपरीक्षा
जिले में मंगलवार को एग्जाम शुरू होगा। जिसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल का गृह विज्ञान व इंटर का हिंदी प्रथम और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र का पेपर होगा। प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात से पौने ग्यारह बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक परीक्षा होगी। हिंदी अनिवार्य विषय है लिहाजा सभी केंद्रों पर पहले दिन ही खासी भीड़ होगी, इसी के साथ नकल रोकने के लिए सख्त कदमों की अग्निपरीक्षा भी।
शिक्षा भवन में कंट्रोल रूम बना
परीक्षा के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शिक्षा भवन में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत लोग 05278-222599 पर कर सकते हैं। इसके लिए दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पाली में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अशोक कुमार व दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे शैलेष कुमार कार्यरत रहेंगे। इसके अलावा दो अन्य लोगों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या से लड़ने के लिए पहले से ही एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
पांच हजार कक्ष निरीक्षक की तैनाती
जिले भर में परीक्षा कक्षों में कड़ी निगरानी के लिए कुल पांच हजार कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी से बचने के लिए गत वर्षों में अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे इस बार शिक्षक नहीं अपना सकेंगे। अवकाश के लिए सीएमओ द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।
फैक्ट फाइल
- जिले में कुल परीक्षा केंद्र 132
- कुल परीक्षार्थी एक लाख 16 सौ
- हाईस्कूल के 54 हजार 825 छात्र/छात्राएं
- इंटरमीडिएट के 46 हजार 775 छात्र/छात्राएं
- तीन केंद्र अति संवेदनशील और 20 केंद्र संवेदनशील
- सात जोनल, 14 सेक्टर व 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती
शुचितापूर्ण ढंग से बोर्ड परीक्षा कराने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां पर विशेष नजर रहेगी। छह सचल दस्ते बनाए गए है। नकलविहीन परीक्षा कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेश कुमार आर्य, डीआईओएस