फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मिनी सदन में किसके सिर बंधेगा ताज, तय होगा आज

मिनी सदन में किसके सिर बंधेगा ताज, तय होगा आज

Thu, 30 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मिनी सदन में किसके सिर बंधेगा ताज, तय होगा आज
फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या का पहला महापौर शुक्रवार दोपहर तक तय हो जाएगा। इसी के साथ नगर निगम समेत पांच निकायों के 124 पदों के लिए मैदान में उतरे 742 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पहला परिणाम नगर निगम अयोध्या के पार्षदों का आ सकता है।
विज्ञापन


मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित 124 पदों के 742 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी मतगणना के साथ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना पर नजर रखने के लिए सभी टेबलों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। जीआईसी समेत अन्य मतगणना स्थलों पर कुर्सी-मेज सज गए हैं।

जिले के सभी चार केंद्रों पर 1 लाख 41 हजार 715 मतों की गिनती की जाएगी। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सहित आला आधिकारियों ने मतगणना केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में अफसरों के साथ बातचीत की। कहा है कि पहले से ही इसका चार्ट लगा दिया जाना चाहिए कि किस राउंड में किन-किन वार्डों की मतगणना होगी।

सोहावल, रुदौली, बीकापुर केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ तैयारियां का जायजा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशासन के अफसर, पुलिस के बड़े अफसरों के साथ भारी संख्या में पीएसी व पुलिस तैनात रहेगी।

मतगणना के दौरान केंद्र के सामने की सड़क पर यातायात बाधित रहेगा। आसपास लोगों की भीड़ नहीं जमा होने पाएगी।

जीआईसी समेत चार स्थानों पर होगी मतगणना
जिले में नगर निगम अयोध्या, गोसाईगंज नगर पंचायत की मतगणना शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैरीकेडिंग के बीच कुर्सियां लगा दी गई है।

मतगणना केंद्र में अधिकारी व कर्मचारियों को दक्षिणी गेट तो प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं सहित अन्य को दक्षिणी गेट से प्रवेश मिलेगा। तीन अन्य केंद्रों सोहावल के आरडी इंटर कॉलेज, बीकापुर में तहसील की नई इमारत और रुदौली के हिंदू इंटर कॉलेज में भी मतगणना के लिए व्यवस्था कर दी गई है।


57 टेबलों पर 300 कर्मी करेंगे काउंटिंग
निकाय चुनाव के मतों की गिनती के लिए पूरे जिले में 57 टेबल सजाई गई हैं। रिजर्व सहित लगभग तीन सौ कर्मचारी लगाए गए हैं। नगर निगम अयोध्या में 18, गोसाईगंज में छह, बीकापुर में सात, रूदौली में 20 और भदरसा में छह मतगणना टेबल पर मतों की गिनती होगी। डीएम ने कहा कि मतगणना में कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे।

जिले में निकायवार प्रत्याशी
निकाय मेयर/अध्यक्ष पार्षद/सदस्य
नगर निगम अयोध्या 9 430
नगर पालिका रुदौली 5 122
नपं गोसाईगंज 6 53
नपं भदरसा 4 37
नपं बीकापुर 15 61
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed