फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दुगुने पर पहुंचा जीएसटी में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

दुगुने पर पहुंचा जीएसटी में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुगुने पर पहुंचा जीएसटी में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा
जोन और जिले में बढ़ी पंजीकृत व्यापारियों की संख्या
विज्ञापन

फैजाबाद। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद व्यापारियों के पंजीकरण की संख्या लगभग दोगुनी तक पहुंच गई है। फैजाबाद जोन के साथ ही जिले में व्यापारियों के पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ गया है।

उम्मीद की जा रही है कि इससे सरकार के कोष में राजस्व का आंकड़ा भी पहले से बेहतर होगा। हालांकि ये स्थिति व्यापारियों के ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रदेश में जीएसटी एक जुलाई से लागू हुआ था।
विज्ञापन


मगर वैट से निकलकर जीएसटी के प्रभाव में आने के बाद वाणिज्यकर विभाग की मशीनरी पूरी तरह शिथिल हो गई है। बाजार सामान्य होने का इंतजार है। पुराने स्टॉक को बेचने के लिए समय दिया गया। साथ ही वैट से जीएसटी में नंबर के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार को अपने हाल पर जीएसटी की ओर बढ़ने के लिए छोड़ दिया गया। न तो बाजार में खरीद-बिक्री पर जांच पड़ताल की जा रही है और न ही सड़कों पर माल लाने और ले जाने को लेकर वाणिज्य कर विभाग का सचल दल सक्रिय है। ऐसा शायद ही पहले कभी रहा हो।

मदद के लिए हेल्प डेस्क और व्यापारियों को स्वयं से पंजीकरण कराने के लिए पर्याप्त मौका दिया गया है। पिछले साल 20 लाख रुपये से ज्यादा की सेल करने वाले व्यापारियों को पंजीकरण करना जरूरी है। जुलाई का रिटर्न पांच सितंबर तक दाखिल करने की छूट सरकार ने दी है।

जुलाई के अंतिम दिनों तक जोन में लगभग 56 हजार व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटी नंबर लिया तो फैजाबाद जिले में साढ़े 25 सौ रजिस्ट्रेशन हुए। जिले में प्रतिमाह का औसत 12 से साढ़े 12 सौ रहा है। यही हाल जोन का भी है।


इससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जॉइंट कमिश्नर एसआईबी मारुति शरण चौबे ने बताया कि, जुलाई में पंजीकरण लगभग दोगुने हुए हैं। हालांकि राजस्व का आंकड़ा बाजार सामान्य और रिटर्न दाखिल होने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed