{"_id":"585c17c84f1c1b3e4de39a5e","slug":"5-vehicle-collided-on-the-highway-11-injuring","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से हाईवे पर भिड़े 5 वाहन, 11 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से हाईवे पर भिड़े 5 वाहन, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद कोहरे ने फिर गुरुवार को कहर बरपाया। विजिबिलटी रही शून्य होने से रेल व सड़क यातायात खासा प्रभावित रहा। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। भेलसर चौराहे पर खडे़ ट्रक से पड़रौना डिपो की रोडवेज बस टकरा गई, इसमें बस सवार आठ यात्री घायल हुए हैं।
जिसमें दो लोगों को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि गोरखपुर से शादी समारोह में जा रही एक एसयूवी व कार दलसराय में खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं, सभी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सर्द हवा व कोहरे से स्कूली बच्चे कांपते हुए जाने को मजबूर रहे। शहर से देहात तक अलाव के इंतजाम भी नदारद हैं।
रौजागांव प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर गुरुवार की भोर में घने कोहरे के बीच भेलसर एसबीआई के सामने पडरौना डिपो की रोडवेज बस किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस परिचालक समेत आठ यात्री घायल हो गए। डायल-100 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल बस परिचालक व एक यात्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बस लखनऊ से कुशीनगर जा रही थी। घायलों में बस परिचालक रामनेवास (40) पुत्र मेवा सिंह निवासी बसुवारा महाराजगंज व एक अन्य यात्री संपूर्णानंद (26) पुत्र तूफानी सिंह निवासी कुशीनगर को गंभीर चोंटें आई हैं। जिन्हें सीएचसी पर मौजूद डॉ. अंजू जायसवाल ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा घायल यात्री सरवन कुमार पुत्र राम बहाल निवासी रुद्रपुर देवरिया, अंजुम बनो पत्नी इरफान निवासी इटावा, मुस्ताक अंसारी पुत्र निजामुद्दीन निवासी छपरा कुशीनगर, इरफान पुत्र कय्यूम निवासी इटावा, फरहान पुत्र इरफान निवासी इटावा व अनिल कुमार पुत्र रामरतन निवासी अंबेडकरनगर का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। रुदौली कोतवाली प्रभारी हरिकेश यादव ने बताया कि परिवहन निगम की दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक व परिचालक ने कोई तहरीर नहीं दी है। हाईवे से बस को हटवाकर किनारे करवा दिया गया है।
हाईवे पर दूसरी घटना में भी तीन वाहन टकराए। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। बताते हैं कि दलसराय चौराहे पर गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से आ रही एसयूवी (इनोवा) टकरा गई। इसी दौरान कोहरा में नहीं दिखने से एक कार भी एसयूवी से भिड़ गई। एसआई हरिश्चंद्र ने बताया कि एसयूवी सवार शादी में शामिल होने गोरखपुर जा रहे थे। उनका इलाज सीएचसी में हुआ है।