फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   49214 devotees visited Ramlala

49214 भक्तों ने किये रामलला के दर्शन

Tue, 01 Mar 2022 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
49214 devotees visited Ramlala
अयोध्या। रामनगरी सोमवार को भक्तों से गुलजार रही। चुनाव ड्यूटी करने आए पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की भीड़ मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी।
विज्ञापन

जवानों ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दरबार में मत्था टेका। सुरक्षा बलों के साथ आम श्रद्धालुओं की भीड़ से अयोध्या में रौनक रही। सोमवार को 49214 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
चुनाव ड्यूटी में आए जवानों में रामलला के दर्शन का उत्साह दिखा। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान आदि जिलों के निवासी पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने सोमवार को रामलला के दर्शन कर राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा।
विज्ञापन

रामलला का दर्शन प्रतिदिन दो पालियों में होता है। पहली पाली में सुबह 7 से 11, दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 6 का समय दर्शन के लिए निर्धारित है।
सुबह की पाली में रामलला के दर्शन का समय समाप्त होने के बाद पहुंचे जवानों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा लौटाया जाता रहा। जिससे जवानों में नाराजगी भी दिखी। वहीं दूसरी पाली में दो बजे से पहले रामजन्मभूमि दर्शनमार्ग पर भक्तों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह रहा कि सोमवार को रामलला के दरबार में 49,214 भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। पहली पाली में जहां 22,200 वहीं दूसरी पाली में 27,014 भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
जवानों ने रामलला का दर्शन-पूजन कर राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा। इसके अलावा हनुमानगढ़ी से लेकर कनकभवन में दिन भर दर्शन-पूजन के लिए जवानों की भीड़ उमड़ती रही।

कोरोना संक्रमण घटने के साथ ही रामलला के भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों चुनाव ड्यूटी में आए जवानों की भीड़ राममंदिर में उमड़ रही है। सोमवार को भी 49,214 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पिछले कई दिनों से रामजन्मभूमि परिसर में जवानों की भीड़ दर्शन को आ रही है। - प्रकाश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed