{"_id":"61d351925ad7d62c7e21d0ac","slug":"42-mechanical-lifts-will-be-installed-in-multilevel-car-parking-faizabad-news-lko6118577114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल कार पार्किंग में लगेगी 42 मैकेनिकल लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल कार पार्किंग में लगेगी 42 मैकेनिकल लिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद अयोध्या में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। वीकेंड व पर्व त्योहारों पर यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। ऐसे में शासन का ध्यान जन सुविधाएं विकसित करने पर है।
इसलिए अयोध्या धाम में दो पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां अपनी गाड़ी खड़ी कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन व अयोध्या भ्रमण के लिए जा सकें।
ऐसे में रामनगरी में काफी हद तक जाम से भी निजा मिलेगी। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना में रामायण सर्किट अंतर्गत गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाइवे से लगी बहुस्तरीय (मल्टीलेवल) कार पार्किंग का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम का दावा है कि फरवरी तक कार पार्किंग का निर्माण पूरा कर इसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। दो मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण 16.44 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
इस पार्किंग में एक साथ 84 कारें खड़ी की जा सकेंगी। कारों की शिफ्टिंग के लिए यहां 42 मैकेनिकल लिफ्ट भी लगेगी। अब तक 10 लिफ्ट लगाई जा चुकी है। शेष काम अगले एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
पार्किंग के चारों तरफ घुमावदार छह मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण अभी किया जाना है, जिसकी लंबाई 288 मीटर होगी। मल्टीलेवल पार्किंग में प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग बनाए जाएंगे।
इसके लिए दो प्रवेश मार्ग और दो निकास मार्ग होंगे। पार्किंग के बगल एक पुराना तालाब है। जिसका पानी रिसकर पार्किंग तक न पहुंचे, इसके लिए पार्किंग के चारों तरफ एक रिटेनिंग वॉल बनाई जा रही है, जो लगभग पूर्णता की ओर है।
मल्टीलेवल कार पार्किंग का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कोरोना के चलते काम में विलंब हुआ था। फिलहाल फरवरी तक कार पार्किंग का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब सिर्फ मैकेनिकल लिफ्ट का काम बचा है। शीघ्र ही इसका संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा।- अनूप शुक्ला, प्रबंधक, यूपी राजकीय निर्माण निगम