फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   त्योहारों का राजनीतिक लाभ लेने पर होगी कार्रवाई

त्योहारों का राजनीतिक लाभ लेने पर होगी कार्रवाई

Sat, 16 Mar 2019 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों का राजनीतिक लाभ लेने पर होगी कार्रवाई
त्योहारों का राजनीतिक लाभ लेने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अयोध्या। होली के त्योहार व लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नगर कोतवाली में वरिष्ठ अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में डीएम अनुज झा व एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सभी से होली के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों का राजनीतिक लाभ नहीं उठाया जाए, ऐसा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि होली की आड़ में राजनीति कतई नहीं की जाए, ऐसा करने वाले लोग पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए कहा कि होली के पर्व पर डीजे आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वाले व शराब पीकर उपद्रव मचाने वाले जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम सिटी वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष सिंह, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र समेत नरेश अग्रवाल, विजय गुप्त, जनार्दन पंडित, पार्षद अनिल सिंह, फरीद कुरैशी समेत अन्य मौजूद रहे।

वहीं रौनाही थाने पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कहा चिर्रा मोहम्मदपुर, देवरा कोट, रौनाही, ड्योढ़ीबाजार, बड़ागांव शहीद समेत 16 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।


यहां ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम रहेगी। होली पर्व के दिन क्षेत्र की प्रमुख बाजार दो बजे तक बंद रखी जाएगी। इस दौरान रामचेत यादव, अंबरीश पांडे, एजाज अहमद, मालेंद्र तिवारी, सत्यनाम सिंह, राजेश तिवारी, अखिलेश सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed