फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कंट्रोल यूनिट, वालेट यूनिट व वीवीपैट के बारे में दी जानकारी

कंट्रोल यूनिट, वालेट यूनिट व वीवीपैट के बारे में दी जानकारी

Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
कंट्रोल यूनिट, वालेट यूनिट व वीवीपैट के बारे में दी जानकारी
वीवीपैट मशीन बताएगी हमारा वोट किसे मिला
विज्ञापन

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदान के समय प्रयोग होने वाले कंट्रोल यूनिट, वालेट यूनिट ,वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई।

अपर जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वोटिंग करते समय मतदाता के मन में कई भ्रांतियां आती हैं, कि मेरा दिया गया वोट किसे गया है यह पता होना चाहिए। अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में वीवीपैट मशीन लगी है।
विज्ञापन


इससे हमें यह पता चल जाएगा कि हमारा वोट किसे मिला है। उन्होंने बताया कि वीवीपैड में 7 सेकंड तक एक पर्ची दिखाई देगी, जिसमें प्रत्याशी का नाम, क्रमांक, चिह्न बना रहेगा। मतदान के लिए चार लोगों की टीम बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पीठासीन अधिकारी मुख्य होता है। इसके साथ तीन मतदान अधिकारी भी रहते हैं जो मतदान को सुचारु रूप से कराते हैं। इसमें प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता के पहचान पत्र की जांच करता है।

दूसरा अधिकारी मतदाता का नाम देखना, हस्ताक्षर कराना, लिस्ट में लगाना एवं साथ ही मतदाता की अंगुली में अमिट स्याही लगाता है। तीसरा मतदान अधिकारी बैलेट यूनिट को ओके करता है। तब मतदान शुरू होता है।

उन्होंने बताया कि बूथ के अंदर केवल वही जा सकता है जिसे चुनाव आयोग अनुमति दे। इसके अलावा चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी, अधिकारी मतदाता तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस कर्मचारी व अधिकारी अंदर जाते हैं।


मतदान शुरू करने से पहले नमूना का मतदान कराया जाता है। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. विनय मिश्र, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. प्रज्ञा पांडेय, डॉ. त्रिलोकी, डॉ. दिनेश कुमार सिंह समेत विभाग के छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed