फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बारिश व सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, किसान की मौत

बारिश व सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, किसान की मौत

Fri, 08 Feb 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश व सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, किसान की मौत
आज भी बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल
विज्ञापन

अयोध्या। बारिश व सर्द हवा के साथ बुधवार को जिले में ठंडक में और इजाफा हुआ। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने सुबह हालात देख आनन-फानन कक्षा आठ तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।

हालांकि आदेश आने तक शहर के तमाम कॉन्वेंट स्कूल खुल चुके थे, इससे बच्चों को असुविधाओं से जूझना पड़ा। बरसात के मद्देनजर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


वहीं, ठंड से रुदौली थाना क्षेत्र के रामसरन दासपुर के किसान की मौत हो गई। जिले भर में औसतन 5 मिमी. बरसात रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली थाना क्षेत्र के रामसरन दासपुर के मजरे बिजड़ी निवासी राम धीरज (60) पुत्र तुलसीराम गोडिय़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लादकर रौजागांव चीनी मिल गए थे, जहां पर उन्हें ठंड लगने से उल्टी होने लगी।

वह घर आए और थोड़ी देर बाद फिर उल्टी होने के बाद उनकी मौत हो गई। उप जिलाधिकारी रुदौली टीपी वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। राजस्वकर्मी को मौके पर भेजा गया है।

वहीं कड़ाके की ठंड को देखकर बृहस्पतिवार सुबह जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। आदेश समय से न पहुंचने की वजह से कुछ बच्चे स्कूल पहुंच गए, बाद में उन्हें लौटाया गया तो भीगते हुए घर पहुंचने को विवश हुए।


जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। कहा है कि प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्र प्रत्येक दशा में अपने विद्यालयों में समय से उपस्थित रहेंगे और लंबित कार्यों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed