फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   देशभर में राममंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ अनुष्ठान

देशभर में राममंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ अनुष्ठान

Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
देशभर में राममंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ अनुष्ठान
देशभर में राममंदिर निर्माण के लिए शुरू हुआ अनुष्ठान
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना से विश्व हिंदू परिषद द्वारा मंगलवार से देश भर में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए हैं। गीता जयंती पर्व से शुरू हुए ये अनुष्ठान 25 दिसंबर तक चलेंगे।

इस अनुष्ठान के क्रम में देश के अलग-अलग स्थानों पर सर्वपंथ के लोग अपनी-अपनी पूजा पद्घति से राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना करेंगे।
विज्ञापन


रामनगरी अयोध्या में भी मंगलवार को रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में मणिराम दास की छावनी में गीता जयंती का पर्व मनाकर राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा गीता सिर्फ हिंदू धर्म का ही मार्गदर्शन नहीं करती बल्कि संपूर्ण मानव जाति को ज्ञान देती है। गीता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है।

इसमें मानव जीवन से जुड़े कर्मों और धर्मों का ब्योरा है। देश के राजनीतिज्ञ अगर गीता का थोड़ा सा भी पाठ और पालन करें तो शायद देश और समाज का भला हो जाये और उनके स्वयं के जीवन में भी व्यापक परिवर्तन हो।

इस अवसर पर वाल्मीकि रामायण भवन में हजारों की संख्या में उपस्थित वैदिक विद्वान,वटुकों और संत धर्माचार्यो ने श्रीमद् भगवद्गीता का सस्वर पाठ कर राममंदिर निर्माण की प्रार्थना की।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि हर अनुष्ठान का एक उद्देश्य होता है, रामनगरी में गीता जयंती का अनुष्ठान भी राममंदिर निर्माण की कामना से किया गया है। इसके साथ ही देश भर में अनुुष्ठान शुरू हुआ जो 25 दिसंबर तक चलेगा।


संचालन पंडित राधेश्याम मिश्र ने किया। इस दौरान श्रीमणिराम दास छावनी ट्रस्ट के सचिव कृपालु राम दास, श्रीसीताराम नाम बैंक के मैनेजर पुनीत रामदास, संत जानकी दास, महंत तुलसीदास दास, महंत रामकृष्ण दास, संत आनंदशास्त्री, संत नरोत्तम दास आदि उपस्थित हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed