{"_id":"5b0af2f24f1c1bf56e8b4f81","slug":"41527444210-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 27 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
मवई (फैजाबाद)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार रात बदमाशों से मुठभेड़ होने और मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को दबोचने का दावा किया है। पुलिस की माने तो चेकिंग के दौरान शनिवार रात कामख्या भवानी के निकट निर्माणाधीन सीएचसी के पास खड़े कुछ शातिर बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दौड़ाकर थाना बाजार शुक्ल, अमेठी निवासी नदीम व गयादीन को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मवई थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नदीम शातिर अपराधी है। उस पर पहले से 16 केस दर्ज हैं। आरोपियों पर पुलिस पर हमला करने व अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ग्रामीणों की माने तो थाना अंतर्गत सैदपुर चौकी क्षेत्र के सुनबा गांव में स्थित मां कामाख्या धाम में शुक्रवार देर रात्रि शराब के नशे में धुत असलहाधारी चार संदिग्ध बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया था, शेष अन्य फरार हो गए थे। सुनबा गांव के प्रधान शेर बहादुर की माने तो बदमाश चार थे जो मंदिर में आरती के बाद प्रसाद वितरण के दौरान आने जाने वाले श्रद्धालुओं से बदसलूकी कर रहे थे। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए उनमें से एक को दौड़ाकर पकड़ लिया था।