फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पूर्वांचल में आज हो सकती बारिश

पूर्वांचल में आज हो सकती बारिश

Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में आज हो सकती बारिश
पूर्वांचल में आज हो सकती बारिश
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बूंदा-बांदी की आशंका जताई है। इस बीच सामान्य से तेज गति से चल रही हवा से पारे में कुछ गिरावट भी संभव है। हालांकि बरसात से गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान होगा।
दिन में चटख धूप से गर्म हुआ मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वांचल के सभी जिले में काले बादल छाने और बूंदा-बांदी की आशंका जताई है। खासकर देवरिया, गोरखपुर व रायबरेली में बरसात की अधिक संभावना जताई गई है। बरसात होने से मौसम का ताप कम हो सकता है। अभी तक हालात यह है कि सुबह से तेज धूप से लोगों को दिन में कपड़े बोझ लगते हैं। अभी से ही तेज गति से चल रही हवा लू का एहसास करा रही हैं। लेकिन एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटे में फैजाबाद समेत पूर्वांचल में बदली रहेगी साथ ही बूंदा-बांदी के साथ हल्की बरसात की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश हुई तो फसल पर पड़ेगा असर
बारिश होने पर किसानों के लिए यह चिंताजनक होगा। किसान अशोक पांडेय कहते हैं कि अब गेहूं की फसल लगभग तैयार हो गई है। यदि बरसात हुई तो फसल प्रभावित हो जाएगी। जिससे हमारी गाढ़ी कमाई पर संकट मंडरा सकता है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह का कहना है कि यदि बरसात हुई तो गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed