{"_id":"5ab296964f1c1b3a058b6758","slug":"41521653398-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता आज से
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता आज से
फैजाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम डाभासेमर में 22 से 26 मार्च तक अखिल भारतीय वालीबॉल प्राइज मनी प्रतियोगिता में पूरे देश से 12 टीमों की प्रतिभागिता सुनिश्चित हो चुकी है। क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया ज्यादातर टीमें पहुंच चुकी हैं। आज से प्रतियोगिता शुरू होगी। दो कोर्ट पर मैच अपराह्न 3 बजे से देर रात्रि तक खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयुक्त फैजाबाद मनोज मिश्र करेंगे। विजेता टीम को दो लाख रुपये, उप विजेता टीम को एक लाख व तीसरे स्थान की टीम को 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल व मोहम्मद इरफान ने बताया प्रतियोगिता में ओएनजीसी देहरादून, एसएसबी, बीइजी रुड़की, जम्मू रेलवे, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स संयुक्त छात्रावास, स्पोर्ट्स कॉलेज उत्तर प्रदेश, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, एसएआई सेंटर रायबरेली, वालीबॉल कोचिंग सेंटर पीतमपुरा दिल्ली, आयकर विभाग गुजरात, सर्विसेज, भारतीय रेलवे व सीआरपीएफ के दिग्गज खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। बताया कि प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त बैनर तले आयोजित हो रही है।