{"_id":"5a79e3644f1c1b387b8b4dc0","slug":"41517937508-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेक अव्यवस्थाओं से जूझते रहे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेक अव्यवस्थाओं से जूझते रहे परीक्षार्थी
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं से जूझते रहे परीक्षार्थी
फैजाबाद। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। प्रवेश पत्रों पर गलत परीक्षा केंद्रों के नाम दर्ज होने से कई छात्र-छात्राओं को कई परीक्षा केंद्रों पर दौड़ लगाना पड़ा। प्रशासन के नकल विहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश के बावजूद जीजीआईसी हैदरगंज में बाहरी लोगों के आवागमन के साथ परीक्षा कक्षों से शोरगुल की आवाजें बराबर सुनाई देती रहीं। सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज के कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्रों के नाम गलत दर्ज होने से दिक्कतें रहीं। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर विलंब से उन्हें एसए इंटर कॉलेज खपराडीह में परीक्षा देने के लिए प्रवेश मिल सका।
कक्ष निरीक्षकों के पास मिले मोबाइल फोन, सील
रुदौली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का एसडीएम पंकज सिंह ने निरीक्षण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली में परीक्षा कक्ष में बच्चों की कॉपी चेक की। कक्ष निरीक्षकों के पास मोबाइल फोन मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने सभी मोबाइल फोन सील कराए। चेतावनी दी अब अगर मोबाइल फोन मिलेगा तो कक्ष निरीक्षकों को जेल भेजा जाएगा। इंटर के एक परीक्षार्थी की फोटो में अंतर मिलने पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से जानकारी तलब की। केंद्र अध्यक्ष अल्का सोनी को हिदायत देते हुए सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सत्यनामी विद्यापीठ शुक्लापुर का निरीक्षण भी किया। पूराबाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू हुईं। परीक्षा नियंत्रक एक कक्ष में बैठकर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करते रहे। बच्चू लाल इंटर कॉलेज में थानाध्यक्ष महाराजगंज जगदीश उपाध्याय स्वयं निगरानी करते दिखे।
होमगार्ड तो कहीं उपनिरीक्षक तैनात
शहर के कनौसा कान्वेंट इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में कुल चार कक्षों में परीक्षा हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए। दो उपनिरीक्षक सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या सिस्टर शांता शर्मा ने बताया कि, प्रथम पाली में हाईस्कूल के 100 में से 97 व इंटर के 5 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यहां सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। सोहावल क्षेत्र में पहले ही दिन सुरक्षा की कलई खुलती दिखाई पड़ी। मंगलवार को प्रथम पाली की परीक्षा में केंद्रों के गेट पर कहीं एक होमगार्ड मिला तो कहीं एक उपनिरीक्षक तैनात दिखे। आरडी इंटर कॉलेज के गेट पर केवल एक होमगार्ड की तैनाती रही तो नाज कॉलेज पर उपनिरीक्षक अनिल सिंह होमगार्ड के साथ तैनात रहे। कमोवेश यही स्थिति हर केंद्र पर देखने को मिली।
विज्ञापन
पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रशासन की सख्ती से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी परीक्षा हुई, कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। शासन की मंशा के अनुसार नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. राजेश कुमार आर्य, डीआईओएस फैजाबाद