{"_id":"5a22e3a04f1c1b6a678bf681","slug":"41512235936-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद प्रशासन ने शुरू की छह दिसंबर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद प्रशासन ने शुरू की छह दिसंबर की तैयारी
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। निकाय चुनाव के बाद जिला प्रशासन ने छह दिसंबर की तैयारी शुरू कर दी है। विवादित ढांचा ढहाए जाने की तिथि छह दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शांति व सुरक्षा के मद्देनजर चार जोन व 10 सेक्टर बनाए गए हैं।
सहायक सेक्टर भी बनाए गए है। इनमें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ढहाया गया था। तबसे अब तक दोनों समुदायों के लोग विभिन्न प्रकार के आयोजन करते आ रहे हैं। कोई शौर्य दिवस तो कोई यौमे गम का आयोजन करता है।
अयोध्या की संवेदनशीलता के मद्देनजर इस तिथि पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। अयोध्या और फैजाबाद जोन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में संवेदनशील रुदौली और भदरसा को भी जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन में अपर जिलाधिकारी स्तर के अफसर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
अयोध्या में खासतौर से सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 14 सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। फैजाबाद में भी मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। भदरसा और रुदौली में उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी स्तर के अफसरों को लगाया गया है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रशासन और पुलिस के नोडल अफसर बनाए गए हैं। डीएम कार्यालय के मुताबिक छह दिसंबर को होने वाले विभिन्न आयोजनों के मद्देनजर जोनल, सेक्टर और सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। यह शांति और सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।