फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मनरेगा कार्यो की कराई जा रही जांच

मनरेगा कार्यो की कराई जा रही जांच

Sat, 12 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा कार्यो की कराई जा रही जांच
खर्च में शीर्ष वाले गांव की परियोजनाओं की पड़ताल
विज्ञापन

फैजाबाद। मनरेगा के कार्यों की रेंडम चेकिंग कराई जा रही है। इसके लिए जिले के अफसर गांव पहुंचने लगे हैं। परियोजनाओं के सत्यापन के साथ ही इन पर व्यय धनराशि की पड़ताल भी की जा रही है।

जांच में देखा जा रहा कि मनरेगा के जरिए खर्च किए गए पैसे का सदुपयोग हो रहा है या नहीं। इसके लिए सीडीओ रवीश गुप्ता ने विकास विभाग के अफसरों डीडीओ, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम सहित अन्य को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अफसरों ने जांच का काम शुरू कर दिया है। कहा गया है कि विकासखंड में सर्वाधिक व्यय करने वाली कम से कम दो गांव की जांच की जाएगी। इसकी परियोजनाओं की जांच के साथ ही अभिलेखों के जरिए इसका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गांव पहुंचे अफसर कई अन्य योजनाओं के बारे में भी जांच पड़ताल कर रहे हैं। डीडीओ हवलदार सिंह और उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने अब तक एक-एक गांव की जांच की है। सभी विकासखंडों में यह जांच की जाएगी।


उपायुक्त मनरेगा श्री त्रिपाठी ने बताया कि सभी विकासखंड में सर्वाधिक पैसा खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों के मनरेगा परियोजनाओं की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed