फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   40 thousand students from class 9 to 12 did not give email id

कक्षा-9 से 12 तक के 40 हजार छात्रों ने नहीं दी ईमेल आईडी

Tue, 31 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
40 thousand students from class 9 to 12 did not give email id
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में अध्ययनरत कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों की ई मेल आईडी एकत्र कराई जा रही है। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को उनके ई मेल पर परीक्षा परिणाम देने के साथ विभाग की नई व संचालित योजनाओं की जानकारी देना है। अयोध्या जनपद के 1.60 लाख विद्यार्थियों में से 1.20 विद्यार्थियों की ई मेल आईडी फीड हो गई है।
विज्ञापन

जबकि अंतिम तिथि 31 मई तक कक्षा-9 से 12 तक के 40 हजार विद्यार्थियों की ई मेल आईडी फीड नहीं हो सकी है। फिलहाल विभाग ने शेष विद्यार्थियों की ईमेल आईडी फीड कराने के लिए दो दिन का समय और दिया है। इस बार शासन ने कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की ईमेल आईडी ऑनलाइन फीड करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

यह कार्रवाई प्रत्येक विद्यालय को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों की करनी है। इसके लिए जिले में 1.60 लाख विद्यार्थियों की फीडिंग होनी थी। जिले में 1.20 विद्यार्थियों की ईमेल आईडी फीड हो पाई है, जबकि के प्रधानाचार्यों की लापरवाही के चलते 40 हजार विद्यार्थियों की ईमेल आईडी फीड नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक करीब एक सप्ताह से विभिन्न माध्यमों से मैसेज करके जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा-9 से 12 तक विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनवाकर संबंधित वेबसाइट पर फीड कराने का निर्देश दे रहे हैं।
इसमें सहयोग न करने पर उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी। इसके बावजूद शत प्रतिशत विद्यार्थियों की ईमेल आईडी फीड नहीं कराई जा सकी। इसका प्रमुख कारण विद्यालय बंद होना सामने आ रहा है।
इसके चलते कक्षा-10 व 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों को उनका रिजल्ट उनके ई मेल आईडी पर मिलना संभव नहीं लग रहा है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि इसके लिए दो दिन का समय और दिया गया है।
शेष विद्यार्थियों की ईमेल आईडी फीड न होने पर संबंधित प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस बार प्रत्येक विद्यालय को अपनी वेबसाइट बनाने के भी निर्देश हैं। इस वेबसाइट को माध्यमिक शिक्षा विभाग के संबंधित वेबसाइट पर लोड कराना है।

साथ ही प्रत्येक विद्यालयों को अपना वेब पेज भी बनाना होगा। कॉलेज प्रबंधन माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना पेज तैयार करेंगे। साथ ही विद्यालय की पांच फोटो अपलोड करेंगे। अगर इसमें विद्यालय लापरवाही बरतेंगे तो माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उन पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed